लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कोविड-19 के टीके पहले किसे दिए जाएं, इस पर विशेषज्ञों की अलग राय

By भाषा | Updated: December 18, 2020 13:20 IST

Open in App

न्यूयार्क, 18 दिसंबर (एपी) अमेरिका में कोविड-19 के टीके लगने शुरू हो गए हैं और कम संख्या में उपलब्ध यह टीके ज्यादातर स्वास्थ्य कर्मियों को दिए जा रहे हैं।

अगले साल जनवरी, फरवरी और मार्च में जब और टीके उपलब्ध होंगे तो वह पहले किसे दिए जाएंगे इस पर बहस जारी है।

टीकाकरण विशेषज्ञों का एक दल, सप्ताहांत में होने वाली एक आपातकालीन बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा करेगा।

समिति चाहे जो भी निर्णय ले, टीकाकरण को लेकर एक राज्य से दूसरे राज्य में प्राथमिकताएं अलग होंगी।

विशेषज्ञों के दल का कहना है कि उन लोगों को टीका पहले मिलना चाहिए जो आवश्यक कार्य कर रहे हैं क्योंकि बस चालक, दुकानदार और इस प्रकार के लोग घर से काम नहीं कर सकते।

ये ऐसे लोग हैं जो संक्रमण की चपेट में जल्दी आ रहे हैं।

इसके अलावा संक्रमण के खतरे के संबंध में नस्ली अंतर भी स्पष्ट है।

परंतु कुछ अन्य विशेषज्ञों का कहना है कि कि 65 साल या उससे अधिक उम्र के और लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित लोगों को टीका मिलना चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि इस समूह में मृत्युदर ज्यादा है।

मॉडर्ना के टीके पर चर्चा करने के एक दिन बाद रविवार को विशेषज्ञों का दल प्रस्ताव पर मतदान करेगा।

राज्यों में टीकाकरण कार्यक्रम के प्रबंधकों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक संगठन की कार्यकारी निदेशक क्लेयर हन्नान ने कहा, “मुझे लगता है कि हमें पता है कि सब कुछ पूरी तरह से सही नहीं होने वाला है। हमारे पास एक साथ सभी को देने के लिए टीके उपलब्ध नहीं है्र। इसलिए हमें मुश्किल फैसले लेने होंगे।”

यदि आवश्यक कार्य करने वालों को वास्तव में प्राथमिकता दी जाती है तो यह भी देखना होगा कि राज्यों ने भी तय कर रखा है कि टीका पहले किसे दिया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी