लाइव न्यूज़ :

मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मुर्सी का अदालत में सुनवाई के दौरान निधन

By स्वाति सिंह | Updated: June 17, 2019 22:18 IST

पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को सेना ने तख़्तापलट करके सत्ता से बेदख़ल कर दिया था। मुर्सी पर जासूसी के आरोप थे।

Open in App
ठळक मुद्देमुर्सी को 2012 में देश का राष्ट्रपति चुना गया था। यह चुनाव मिस्र के लंबे समय तक राष्ट्रपति रहे हुस्नी मुबारक को पद से हटाने के बाद हुए थे।

मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का सोमवार को निधन हो गया है। इस बात की जानकारी स्थनीय मीडिया ने दी है। बताया जा रहा है कि अदालत के सत्र के दौरान मुर्सी गिर गए और उनकी मृत्यु हो गई। बता दें कि साल 2013 में उन्हें अपदस्थ कर दिया गया था। वह 67 वर्ष के थे।

सरकारी टीवी ने बताया कि 67 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति जासूसी के आरोप में अदालत की सुनवाई में हिस्सा ले रहे थे। तभी वह अचानक से बेहोश हो गए और उनका निधन हो गया। उनके शव को अस्पताल ले जाया गया।

मुर्सी को 2012 में देश का राष्ट्रपति चुना गया था। यह चुनाव मिस्र के लंबे समय तक राष्ट्रपति रहे हुस्नी मुबारक को पद से हटाने के बाद हुए थे। मुर्सी का ताल्लुक देश के सबसे बड़े इस्लामी समूह मुस्लिम ब्रदरहुड से था जिसे अब गैर कानूनी घोषित कर दिया गया है।

फौज ने बड़े स्तर पर हुए विरोध-प्रदर्शनों के बाद 2013 में मुर्सी का तख्तापलट कर दिया था और ब्रदरहुड को कुचल दिया था। सेना ने मुर्सी समेत समूह के कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया था।

टॅग्स :इजिप्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

विश्वशर्म अल-शेख शहरः कैसा शांति सम्मेलन जिसमें न इजराइल न हमास!

विश्वamerica donald trump: जॉर्डन में 2000000 फलस्तीनी शरणार्थी?, 1500000 और रखने की बात, शरणार्थियों को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप प्रस्ताव को जॉर्डन ने किया विरोध

विश्वकाहिरा में युद्धविराम पर सहमत नहीं हुए इजरायल और हमास; जारी रहेगी प्रक्रिया

विश्व6 दिन में घूम लिए दुनिया के सारे 7 अजूबे, मिस्र के 45 वर्षीय व्यक्ति ने बनाया नया रिकॉर्ड, देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा