पीएम मोदी को मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' से नवाजा गया, राष्ट्रपति अल-सीसी ने किया सम्मानित
By रुस्तम राणा | Published: June 25, 2023 02:42 PM2023-06-25T14:42:46+5:302023-06-25T14:56:22+5:30
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने काहिरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' पुरस्कार से सम्मानित किया।
काहिरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीमिस्र के दौर पर हैं। वहां उन्हें रविवार को राजधानी काहिरा में मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान से नवाजा गया है। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने काहिरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' पुरस्कार से सम्मानित किया। 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान है।
इससे पूर्व पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से मुलाकात की और दोनों ने काहिरा में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। पीएम मोदी ने रविवार को ही मिस्र के काहिरा में हेलियोपोलिस युद्ध कब्रिस्तान का दौरा किया और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
#WATCH मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने काहिरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' पुरस्कार से सम्मानित किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2023
'ऑर्डर ऑफ द नाइल' मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान है। pic.twitter.com/0Ynec9PYdk
पीएम मोदी ने यहां अल-हकीम मस्जिद का दौरा किया। प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के निमंत्रण पर मिस्र की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं। यह 26 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली मिस्र यात्रा है।