लाइव न्यूज़ :

मिस्र: पूर्व राष्ट्रपति मुर्सी की मौत पर मानवाधिकार संगठनों को शक, सुनवाई के दौरान कठघरे में गिर पड़े थे, काहिरा में दफनाए गए

By भाषा | Updated: June 18, 2019 15:45 IST

मानवाधिकार समूहों ने मुर्सी के निधन के संबंध में स्वतंत्र जांच की मांग की है। सरकारी टीवी ने बताया कि 67 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति का निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ।

Open in App

लोकतांत्रिक रूप से चुने गए मिस्र के पहले राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का शव काहिरा में दफन किया गया। मुर्सी अदालत में सुनवाई के दौरान गिर पड़े थे और उनका निधन हो गया था। मुर्सी के वकील अब्देल मोनीम अब्देल मकसूद ने कहा, ‘‘उन्हें पूर्वी काहिरा में उनके परिवार की मौजूदगी में मेदिनात नसर में दफनाया गया।’’

मानवाधिकार समूहों ने मुर्सी के निधन के संबंध में स्वतंत्र जांच की मांग की है। सरकारी टीवी ने बताया कि 67 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति का निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ। मुर्सी जासूसी के आरोप में अदालत की सुनवाई में हिस्सा ले रहे थे। तभी वह अचानक बेहोश हो गए और उनका निधन हो गया।

अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने कहा, ‘‘अदालत ने पांच मिनट बोलने के उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया था।... वह कठघरे में जमीन पर गिर गए... और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकीय रिपोर्ट में पता चला... कि उनकी नब्ज नहीं चल रही थी और वह सांस नहीं ले रहे थे।’’

मुर्सी को 2012 में देश का राष्ट्रपति चुना गया था। यह चुनाव मिस्र के लंबे समय तक राष्ट्रपति रहे हुस्नी मुबारक को पद से हटाने के बाद हुए थे। मुर्सी का ताल्लुक देश के सबसे बड़े इस्लामी समूह मुस्लिम ब्रदरहुड से था जिसे अब गैर कानूनी घोषित कर दिया गया है। फौज ने बड़े स्तर पर हुए विरोध-प्रदर्शनों के बाद 2013 में मुर्सी का तख्तापलट कर दिया था और ब्रदरहुड को कुचल दिया था। सेना ने मुर्सी समेत समूह के कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया था।

टॅग्स :इजिप्टह्यूमन राइट्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

विश्वInternational Human Rights Day 2025: 10 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है मानवाधिकार दिवस? जानें क्या है महत्व

विश्वशर्म अल-शेख शहरः कैसा शांति सम्मेलन जिसमें न इजराइल न हमास!

भारतचुनौतियों से बचाने में नहीं, उन्हें झेलने का हौसला देने में है दयालुता

कारोबारकृत्रिम विकास से लुप्त हुए सहज ज्ञान को लौटा सकता है एआई! 

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल