Earthquake: नेपाल में 4.7 और होंडुरास में 6.3 तीव्रता का भूकंप, जान-माल की क्षति नहीं, सुनामी की आशंका नहीं

By भाषा | Published: April 16, 2020 05:32 PM2020-04-16T17:32:48+5:302020-04-16T17:32:48+5:30

दुनिया भर में कई देश में भूकंप के झटके लग रहे हैं। नेपास, भारत और होंडुरास में लगातार भूकंप आ रहा है। भारत में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और दिल्ली में 1 माह के अंदर कई बार झटके महसूस किए गए।

Earthquake: 4.7 magnitude earthquake in Nepal and 6.3 magnitude earthquake in Honduras, no loss of life and property | Earthquake: नेपाल में 4.7 और होंडुरास में 6.3 तीव्रता का भूकंप, जान-माल की क्षति नहीं, सुनामी की आशंका नहीं

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि सुनामी की कोई आशंका नहीं है। (file photo)

Highlightsकाठमांडू से 120 किलोमीटर पूर्व में स्थित सिंधुपाल्चोक जिले में देर रात 12 बजकर 55 मिनट पर आया।होंडुरास के तट पर 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए लेकिन जान-माल की क्षति की अभी कोई खबर नहीं है।

काठमांडू/सान सल्वादोरःपूर्वी नेपाल में 4.7 तीव्रता के भूकम्प के झटके महसूस किए गए। देश के राष्ट्रीय भू विज्ञान केन्द्र ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

खबरों के अनुसार भूकम्प काठमांडू से 120 किलोमीटर पूर्व में स्थित सिंधुपाल्चोक जिले में देर रात 12 बजकर 55 मिनट पर आया। इस दौरान कई लोग अपने घर से बाहर निकल आए। काठमांडू घाटी में भी भूकम्प के झटके महसूस किए गए।

किसी तरह के जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। गौरतलब है कि नेपाल में अभी तक का सबसे शक्तिशाली भूकम्प अप्रैल 2015 में आया था, जिसमें करीब 9,000 लोगों की जान चली गई थी। होंडुरास के तट पर 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए लेकिन जान-माल की क्षति की अभी कोई खबर नहीं है।

अमेरिका जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि होंडुरास की तटरेखा के उत्तर में देर रात दो बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि सुनामी की कोई आशंका नहीं है।

 

Web Title: Earthquake: 4.7 magnitude earthquake in Nepal and 6.3 magnitude earthquake in Honduras, no loss of life and property

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे