Durban floods: तूफान के साथ भारी बारिश और बाढ़ से 306 लोगों की मौत, स्कूल के 18 छात्र और शिक्षक की मौत, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 14, 2022 08:50 PM2022-04-14T20:50:37+5:302022-04-14T20:51:37+5:30

Durban floods: 120 स्कूलों में बाढ़ का पानी घुस गया है जिससे 2.6 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है और इन कारणों से प्रशासन ने प्रांत में स्कूलों को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है।

Durban floods kill 306 washed away roads, destroyed homes South Africa Heavy rains storm families missing watch video | Durban floods: तूफान के साथ भारी बारिश और बाढ़ से 306 लोगों की मौत, स्कूल के 18 छात्र और शिक्षक की मौत, देखें वीडियो

डरबन और आसपास के इथेक्विनी मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में करीब 5.2 करोड़ डॉलर के अनुसान का अनुमान है।

Highlightsमृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि कई परिवार लापता हैं।आने वाले दिनों में तूफान के साथ बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। कई इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुए हैं और कई महत्वपूर्ण सड़कें बह गयी हैं।

Durban floods: दक्षिण अफ्रीका में डरबन शहर और पूर्वी क्वाजुलु-नेटल प्रांत में भारी बारिश और बाढ़ में कम से कम 306 लोगों की मौत हुई है। आने वाले दिनों में तूफान के साथ बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि कई परिवार लापता हैं।

लगातार हो रही बारिश के कारण प्रांत में त्रासदी की स्थिति है, मकान ढह रहे हैं, कई इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुए हैं और कई महत्वपूर्ण सड़कें बह गयी हैं। इथेक्विनी के मेयर मैक्योलोसी कुंडा ने बृहस्पतिवार को बताया कि डरबन और आसपास के इथेक्विनी मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में करीब 5.2 करोड़ डॉलर के अनुसान का अनुमान है।

कम से कम 120 स्कूलों में बाढ़ का पानी घुस गया है जिससे 2.6 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है और इन कारणों से प्रशासन ने प्रांत में स्कूलों को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है। शिक्षा मंत्री एंजी मोशेगा ने बताया कि बाढ़ में विभिन्न स्कूलों के कम से कम 18 छात्र और एक शिक्षक की मौत हुई है।

उन्होंने आज एक बयान में कहा, ‘‘यह त्रासदी है और इससे भयंकर नुकसान हुआ है। चिंता की बात यह है कि बारिश अभी जारी रहने और पहले से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और बुरी होने की आशंका है।’’ दक्षिण अफ्रीका की मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, प्रशासनिक मदद की कमी को लेकर डरबन के रिजर्ववायर हिल्स में प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाने के लिए पुलिस ने स्टेनगन का उपयोग किया। राहत एवं कार्यों में सहायता के लिए ‘साऊथ अफ्रीकन नेशनल डिफेंस फोर्स’ को तैनात किया गया है। 

Web Title: Durban floods kill 306 washed away roads, destroyed homes South Africa Heavy rains storm families missing watch video

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे