Donald Trump: आठ जनवरी, 2021 को ट्रंप का खाता बंद!, ‘एक्स’ पर लौटे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति, अपना ‘मग शॉट’ भी साझा किया और लिखा, ‍‘चुनाव में हस्तक्षेप, कभी आत्मसमर्पण नहीं’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 25, 2023 11:17 AM2023-08-25T11:17:14+5:302023-08-25T11:18:58+5:30

Donald Trump: धन जुटाने वाली अपनी वेबसाइट के लिंक के साथ अपना ‘मग शॉट’ (गिरफ्तारी के बाद कैदी के रूप में ली जाने वाली तस्वीर) भी साझा किया और लिखा, ‍‘‘चुनाव में हस्तक्षेप। कभी आत्मसमर्पण नहीं।’’

Donald Trump account closed January 8, 2021 Former US President returned 'X' also shared his 'mug shot' wrote Interference in elections never surrender | Donald Trump: आठ जनवरी, 2021 को ट्रंप का खाता बंद!, ‘एक्स’ पर लौटे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति, अपना ‘मग शॉट’ भी साझा किया और लिखा, ‍‘चुनाव में हस्तक्षेप, कभी आत्मसमर्पण नहीं’

file photo

Highlightsट्विटर ने आठ जनवरी, 2021 को ट्रंप का खाता अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया था। हमला करने के आरोपों के बाद ही उनका ट्विटर खाता बंद किया गया था। ट्रंप ने इस सोशल मीडिया मंच से दूरी बनाए रखी थी।

न्यूयॉर्कः अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लंबे समय बाद वापसी हुई है। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में अपनी हार को पलटने की साजिश रचने के आरोप में बृहस्पतिवार को अटलांटा की जेल में आत्मसमर्पण करने के कुछ देर बाद ही ट्रंप ने ‘एक्स’ का ढाई साल के अंतराल के पश्चात पहली बार इस्तेमाल किया।

उन्होंने धन जुटाने वाली अपनी वेबसाइट के लिंक के साथ अपना ‘मग शॉट’ (गिरफ्तारी के बाद कैदी के रूप में ली जाने वाली तस्वीर) भी साझा किया और लिखा, ‍‘‘चुनाव में हस्तक्षेप। कभी आत्मसमर्पण नहीं।’’ ट्विटर ने आठ जनवरी, 2021 को ट्रंप का खाता अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया था। इसके बाद यह ट्रंप का पहला ट्वीट है।

यूएस कैपिटल (अमेरिकी संसद परिसर) इमारत पर हमला करने के आरोपों के बाद ही उनका ट्विटर खाता बंद किया गया था। हालांकि, अरबपति कारोबारी एलन मस्क के ट्विटर के मालिक बनने के बाद पिछले वर्ष नवंबर में उनका खाता दोबारा शुरू कर दिया गया था, लेकिन ट्रंप ने इस सोशल मीडिया मंच से दूरी बनाए रखी थी।

ट्रंप ने 2020 में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में जॉर्जिया में अपनी चुनावी हार को पलटने की अवैध कोशिशों के आरोपों से जुड़े मामले में बृहस्पतिवार को राज्य प्राधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। ट्रंप की गिरफ्तारी की प्रक्रिया 20 मिनट चली और इस दौरान पुलिस ने उनका ‘मग शॉट’ (गिरफ्तारी के बाद कैदी के रूप में ली जाने वाली तस्वीर) जारी किया।

यह अमेरिका के किसी पूर्व राष्ट्रपति का पहला ‘मग शॉट’ है। ट्रंप को दो लाख डॉलर की जमानत पर रिहा कर दिया गया, जिसके बाद वह न्यूजर्सी जाने के लिए हवाई अड्डा रवाना हुए। ट्रंप के खिलाफ चार अलग-अलग शहरों में मामले दर्ज किए गए हैं, लेकिन जॉर्जिया के मामले में आत्मसमर्पण पूर्व तीन मामलों से अलग है।

यह आत्मसमर्पण रात में किया गया, जिसके लिए उन्हें किसी अदालती कक्ष के बजाय जेल जाना पड़ा। वह 2024 में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनावों में अहम माने जाने वाले राज्य में आत्मसमर्पण करने पहुंचे। गिरफ्तारी की प्रक्रिया से अवगत एक अधिकारी ने बताया कि अन्य शहरों में दर्ज मामलों में आत्मसमर्पण के दौरान ट्रंप का ‘मग शॉट’ नहीं लिया गया था, जबकि जॉर्जिया में दर्ज मामले को लेकर कैदी के रूप में उनकी तस्वीर ली गई। ट्रंप शाम सात बजे के कुछ ही देर बाद अटलांटा पहुंचे जहां से उन्हें गिरफ्तारी की प्रक्रिया के लिए जेल ले जाया गया।

सफेद कमीज और लाल टाई पहने ट्रंप ने निजी विमान से उतरते समय हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया 20 मिनट चली। इस दौरान उनकी लंबाई- छह फुट तीन इंच, वजन-215 पाउंड और बाल-सुनहरे जैसे उनके शारीरिक मापदंड दर्ज किए गए। ट्रंप अमेरिका के इतिहास में अभियोग का सामना करने वाले देश के पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं। यह दूसरी बार है, जब उन पर चुनाव के नतीजों को पलटने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है।

Web Title: Donald Trump account closed January 8, 2021 Former US President returned 'X' also shared his 'mug shot' wrote Interference in elections never surrender

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे