लाइव न्यूज़ :

डोमनिक राब ने अफगान संकट से निपटने के तौर तरीके का बचाव किया

By भाषा | Updated: August 20, 2021 22:49 IST

Open in App

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमनिक राब को शुक्रवार को तब बचाव की मुद्रा में आ जाना पड़ा जब यह सामने आया कि अब गिर चुकी अफगान सरकार में अपने समकक्ष के साथ फोन पर उनकी बातचीत नहीं हो पाया क्योंकि तालिबान सप्ताहांत को काबुल में पहुंच चुका था। एक बयान में राब ने कहा कि सरकार अफगानिस्तान से लोगों को निकलने में मदद पहुंचाने के लिए ‘अनथक काम’ कर रही है और इस तरह उन्होंने इस क्षेत्र में संकट के प्रति अपनी कार्रवाई का बचाव करने का प्रयास किया। राब ने कहा, ‘‘ पूरी सरकार पिछले एक सप्ताह से मदद करने का अनथक कार्य कर रही है तथा यथासंभव लोग अफगानिस्तान से निकाले गये हैं। ब्रिटेन सरकार की पहली प्राथमिकता काबुल हवाई अड्डे को सुरक्षित बनाना है ताकि उड़ानें वहां से रवाना हो सकें।’’ पिछले कुछ दिनों से ब्रिटिश मीडिया में सुखियां बटोर रहे मिस्ड कॉल के संदर्भ में मंत्री ने कहा, ‘‘ 13 अगस्त शुक्रवार दोपहर को मेरे निजी कार्यालय के सामने (अफगान समयानुसार शाम करीब छह बजे) एक सलाह रखी गयी और अफगान विदेश मंत्री को कॉल करने की सिफारिश की गयी। लेकिन उसके बाद तत्काल घटनाचक्र बदलने लगा।’’ उन्होंने कहा , ‘‘ यह कॉल राज्यमंत्री को दी गयी क्योंकि मैं संकट कार्रवाई की निगरानी कर रहे निदेशक एवम् महानिदेशक की सीधी सलाह पर हवाई अड्डे पर सुरक्षा एवं क्षमता पर ध्यान लगा रहा था।’’ उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में अफगान विदेश मंत्री फोन उठाने के लिए सहमत थे लेकिन वह तेजी से बिगड़ती स्थिति के चलते ऐसा नहीं कर पाये। विपक्षी दल राब का इस्तीफा मांग रहे हैं क्योंकि वे एक जूनियर मंत्री को फोन कॉल करने का अधिकार देने तथा तेजी से बढ़ते संकट के बाद भी छुट्टी योजना पर आगे बढने का फैसला करने को लेकर उनकी आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि राब को इस सप्ताह के प्रारंभ में मजबूरी में काम पर लौटना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा