पेरू में तबाहीः लगातार बारिश, भूस्खलन से 36 लोगों की मौत; 630 मकान क्षतिग्रस्त

By भाषा | Published: February 7, 2023 08:49 AM2023-02-07T08:49:32+5:302023-02-07T08:52:58+5:30

पेरू में फरवरी के महीने में लगातार बारिश होती है, जो अक्सर घातक भूस्खलन का कारण बनती है। 

Devastation in Peru Incessant rains landslides killed 36 people 630 houses damaged | पेरू में तबाहीः लगातार बारिश, भूस्खलन से 36 लोगों की मौत; 630 मकान क्षतिग्रस्त

फोटोः AP

Highlightsमिस्की नामक एक दूरस्थ क्षेत्र में 36 शव बरामद किए गए हैं।इनमें से पांच लोग एक वैन में सवार थे, जो भूस्खलन के बाद मिट्टी के तेज बहाव से नदी में जा गिरी।भूस्खलन के बाद 630 मकान क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। इससे पुल, सिंचाई की नहरें और सड़कें भी प्रभावित हुई हैं।

लीमाः दक्षिणी पेरू के कई गांवों में लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन से कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। कैमाना प्रांत में मारियानो निकोलस वाल्कारसेल नगर पालिका के नागरिक रक्षा अधिकारी विल्सन गुतिरेज ने स्थानीय रेडियो ‘आरपीपी’ को बताया कि मिस्की नामक एक दूरस्थ क्षेत्र में 36 शव बरामद किए गए हैं। इनमें से पांच लोग एक वैन में सवार थे, जो भूस्खलन के बाद मिट्टी के तेज बहाव से नदी में जा गिरी।

स्थानीय अधिकारियों ने मलबे के कारण एक मुख्य मार्ग पर करीब तीन किलोमीटर तक अवरूद्ध क्षेत्र को साफ करने के लिए मदद की अपील की है। नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के बाद 630 मकान क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। इससे पुल, सिंचाई की नहरें और सड़कें भी प्रभावित हुई हैं। पेरू में फरवरी के महीने में लगातार बारिश होती है, जो अक्सर घातक भूस्खलन का कारण बनती है। 

Web Title: Devastation in Peru Incessant rains landslides killed 36 people 630 houses damaged

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे