लाइव न्यूज़ :

रोजगार पर इराक में 5 दिन से प्रदर्शन, पुलिस गोलीबारी में 93 लोगों की मौत, 3,000 से अधिक लोग घायलः मानवाधिकार आयोग

By भाषा | Updated: October 5, 2019 16:42 IST

संसद के मानवाधिकार आयोग ने बताया कि बेरोजगारी, खराब सार्वजनिक सेवाएं और राजधानी में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के खिलाफ मंगलवार को विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे और इनमें करीब चार हजार लोग घायल हुए हैं। प्रशासन ने इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी है और प्रदर्शनों के दौरान प्रांतों में हुए हताहतों की पुष्टि धीरे-धीरे हो रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देइराक सरकार ने शनिवार को राजधानी बगदाद में दिन में कर्फ्यू हटा लिया।कुल 540 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से करीब 200 को हिरासत में रखा गया है।

इराक के बगदाद और देश के अन्य दक्षिणी शहरों में हुए प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 93 हो गई है। यह प्रदर्शन बीते पांच दिन से हो रहे हैं।

संसद के मानवाधिकार आयोग ने बताया कि बेरोजगारी, खराब सार्वजनिक सेवाएं और राजधानी में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के खिलाफ मंगलवार को विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे और इनमें करीब चार हजार लोग घायल हुए हैं। प्रशासन ने इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी है और प्रदर्शनों के दौरान प्रांतों में हुए हताहतों की पुष्टि धीरे-धीरे हो रही है। 

राजधानी बगदाद से कर्फ्यू हटा, फिर से विरोध-प्रदर्शनों की आशंका से अलर्ट पर इराक

इराक सरकार ने शनिवार को राजधानी बगदाद में दिन में कर्फ्यू हटा लिया हालांकि हिंसक प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए प्रमुख चौराहों को जोड़ने वाली सड़कों पर आवाजाही प्रतिबंधित हैं। इराकी संसद के मानवाधिकार आयोग ने कहा कि बगदाद और समूचे दक्षिणी इराक के शहरों में हिंसक प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 93 हो गयी है।

इराक में अशांति का यह पांचवा दिन है। आयोग ने बताया कि बेरोजगारी की समस्या, खराब सार्वजनिक सेवाएं और चौतरफा भ्रष्टाचार के विरोध में राजधानी में मंगलवार को विरोध-प्रदर्शनों की शुरुआत हुई, जिसमें अब तक 3,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

आयोग ने बताया कि कुल 540 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से करीब 200 को हिरासत में रखा गया है। प्रधानमंत्री आदिल अब्देल महदी ने स्थानीय समयानुसार सुबह पांच बजे से राजधानी में कर्फ्यू हटाने का आदेश दिया। इंटरनेट पर प्रतिबंध जारी रहेगा। हिंसक प्रदर्शन शुरू होने बाद से सब्जियों एवं अन्य जरूरी सामान की कीमत दुगुनी हो गयी थी। कर्फ्यू हटने के बाद दुकानें फिर से खुल गयीं। 

टॅग्स :इराकसंयुक्त राष्ट्रह्यूमन राइट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूएई के विदेश मंत्री नाहयान और सऊदी अरब के विदेश मंत्री फरहान से फोन पर जयशंकर ने की बातचीत, इन मुद्दे पर चर्चा?

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल