Coronavirus Outbreak Updates: नोबेल पुरस्कार से सम्मानित, फिनलैंड के पूर्व राष्ट्रपति मारत्ती अहतिसारी कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Published: March 24, 2020 04:18 PM2020-03-24T16:18:55+5:302020-03-24T16:18:55+5:30

82 वर्षीय अहतिसारी को इंडोनेशिया, कोसोवो और नामीबिया सहित दुनिया भर में कई संघर्षों के समाधान के समधान की खातिर हुए शांति समझौतों में मध्यस्थता के लिए 2008 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Coronavirus Nobel Prize Honored Former Finland President Maratti Ahtisari Corona Virus Infected | Coronavirus Outbreak Updates: नोबेल पुरस्कार से सम्मानित, फिनलैंड के पूर्व राष्ट्रपति मारत्ती अहतिसारी कोरोना वायरस से संक्रमित

फिनलैंड के स्वास्थ्य अधिकारियों ने देश में कोरोना वायरस के 700 मामलों की पुष्टि की है।

Highlightsफिनलैंड के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि संयुक्त राष्ट्र के पूर्व राजनयिक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सोमवार को पुष्टि हुई।वह 1994 से 2000 के बीच फिनलैंड के राष्ट्रपति थे। इससे पहले शनिवार को उनकी 83 वर्षीय पत्नी ईवा के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुयी थी।

हेलसिंकीः नोबेल पुरस्कार से सम्मानित और फिनलैंड के पूर्व राष्ट्रपति मारत्ती अहतिसारी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उनके कार्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

82 वर्षीय अहतिसारी को इंडोनेशिया, कोसोवो और नामीबिया सहित दुनिया भर में कई संघर्षों के समाधान के समधान की खातिर हुए शांति समझौतों में मध्यस्थता के लिए 2008 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। फिनलैंड के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि संयुक्त राष्ट्र के पूर्व राजनयिक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सोमवार को पुष्टि हुई।

वह 1994 से 2000 के बीच फिनलैंड के राष्ट्रपति थे। इससे पहले शनिवार को उनकी 83 वर्षीय पत्नी ईवा के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुयी थी। फिनलैंड के स्वास्थ्य अधिकारियों ने देश में कोरोना वायरस के 700 मामलों की पुष्टि की है। इस बीमारी के कारण एक व्यक्ति की मौत होने की भी खबर है। हालांकि सभी संदिग्धों की जांच नहीं की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या 30 गुना ज्यादा हो सकती है। 

Web Title: Coronavirus Nobel Prize Honored Former Finland President Maratti Ahtisari Corona Virus Infected

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे