लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: ब्रिटेन में पहली बार कोरोना से एक दिन में 500 से ज्यादा लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 2, 2020 06:21 IST

मंत्रालय ने बताया कि देश में कुल 29,474 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और एक दिन में 4,324 मामले सामने आए हैं। उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पिछले हफ्ते लॉकडाउन की घोषणा की गई थी और स्वयं कोरोना वायरस से संक्रमित प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने चेतावनी दी थी कि हालात सुधरने से पहले और खराब होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन में कोरोना वायरस से पहली बार एक दिन में 500 से अधिक लोगों की मौत हुई।आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को ब्रिटेन में संक्रमण से 563 लोगों की मौत हुई जिसके साथ देश में कुल मौतों की संख्या 2,352 हो गई है।

ब्रिटेन में कोरोना वायरस से पहली बार एक दिन में 500 से अधिक लोगों की मौत हुई। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को ब्रिटेन में संक्रमण से 563 लोगों की मौत हुई जिसके साथ देश में कुल मौतों की संख्या 2,352 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘ दुर्भाग्य से 31 मार्च को स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजे तक ब्रिटेन के अस्पतालों में भर्ती और कोरोना वायरस से संक्रमित 2,352 लोगों की मौत हो चुकी है।’’

मंत्रालय ने बताया कि देश में कुल 29,474 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और एक दिन में 4,324 मामले सामने आए हैं। उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पिछले हफ्ते लॉकडाउन की घोषणा की गई थी और स्वयं कोरोना वायरस से संक्रमित प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने चेतावनी दी थी कि हालात सुधरने से पहले और खराब होंगे।

वायरस संक्रमण से ब्रिटेन का शाही परिवार भी प्रभावित हुआ है। प्रिंस चार्ल्स संक्रमण के हल्के लक्षण सामने बाद पृथक निवास से मंगलवार को वापस आए। प्रिंस चार्ल्स ने बुधवार को वीडियो संदेश जारी कर राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा की प्रशंसा की और कहा कि हममें से कोई भी नहीं कह सकता कि यह कब खत्म होगा। उन्होंने कहा, ‘‘जबतक यह जारी है हम सभी अपने स्तर से प्रयास करें और उम्मीद का साथ नहीं छोड़े, स्वयं और दूसरों में भरोसा रखें और बेहतर दिनों का इंतजार करें।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसब्रिटेनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना