लाइव न्यूज़ :

हो गया खुलासा: Coronavirus Lockdown ने यूरोप में बचाई 59,000 लोगों की जान

By भाषा | Updated: April 1, 2020 19:50 IST

अध्ययनकर्ताओं के अनुसार स्पेन में करीब 16,000 लोगों की जान, फ्रांस में 2,500, बेल्जियम में 560, जर्मनी में 550, ब्रिटेन में 370, स्विट्जरलैंड में 340, आस्ट्रिया में 140, स्वीडन में 82, डेनमार्क में 69 और नॉर्वे में 10 लोगों का जीवन बचाए जाने का अनुमान है।

Open in App
ठळक मुद्देयह सुनिश्चित करके और लोगों की मौत टाली जा सकती है कि यह बंद एवं प्रतिबंध संक्रमण के निम्न स्तर पर पहुंचने तक लागू रह सके।दुनिया में कई अरब लोगों को कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए घरों में रहने के आदेश दिए हैं।

पेरिस:ब्रिटेन में विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस (Coronavirus) को फैलने से रोकने के लिए संघर्ष कर रहे 11 यूरोपीय देशों में सख्ती से लागू किए गए प्रतिबंधों के कारण संभवत: 59,000 लोगों की जान बच गई। 'इम्पिरियल कॉलेज लंदन' के अध्ययनकर्ताओं ने कोविड-19(COVID-19) से सर्वाधिक संक्रमित इटली और स्पेन जैसे देशों के अनुभव का इस्तेमाल किया। अध्ययन में इस बात की तुलना की गई है कि यदि बंद जैसे कदम नहीं उठाए जाते तो मारे जाने वाले लोगों की अनुमानित संख्या वास्तविक मृत्यु दर से कितनी अधिक होती। 

सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, 'कम से कम मार्च के अंत तक लागू बंद के मद्देनजर हमें अनुमान है कि इससे सभी 11 देशों में 31 मार्च तक 59,000 लोगों की मौत टाली जा सकी।' रिपोर्ट में कहा गया है, 'यह सुनिश्चित करके और लोगों की मौत टाली जा सकती है कि यह बंद एवं प्रतिबंध संक्रमण के निम्न स्तर पर पहुंचने तक लागू रह सके।' 

दुनिया में कई अरब लोगों को कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए घरों में रहने के आदेश दिए हैं। इस वायरस से दुनियाभर में 38,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अध्ययन में कहा गया है कि इटली में चिकित्सकीय प्रणाली पर अत्यधिक दबाव है, इसके बावजूद बंद ने संभवत: 38,000 लोगों की जान बचा ली है।

अध्ययनकर्ताओं के अनुसार स्पेन में करीब 16,000 लोगों की जान, फ्रांस में 2,500, बेल्जियम में 560, जर्मनी में 550, ब्रिटेन में 370, स्विट्जरलैंड में 340, आस्ट्रिया में 140, स्वीडन में 82, डेनमार्क में 69 और नॉर्वे में 10 लोगों का जीवन बचाए जाने का अनुमान है।

टॅग्स :कोरोना वायरसब्रिटेनकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल