लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: ब्रिटेन में लॉकडाउन तीन सप्ताह के लिए बढ़ाया गया, अब तक वायरस से 13,729 लोग गंवा चुके हैं जान

By भाषा | Updated: April 17, 2020 05:50 IST

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद उनका कार्यभार देख रहे विदेशमंत्री डोमिनिक राब ने कैबिनेट आफिस ब्रीफिंग रूम्स की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की और उसके बाद लॉकडाउन बढ़ाने के कैबिनेट के निर्णय की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन सरकार ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि एक दूसरे से दूरी बनाये रखने के उपाय कम से कम और तीन सप्ताह, अर्थात सात मई तक लागू रहेंगे।ब्रिटेन में कोरोना वायरस से मौत की संख्या में और 861 की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 13729 हो गई।

ब्रिटेन सरकार ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि एक दूसरे से दूरी बनाये रखने के उपाय कम से कम और तीन सप्ताह, अर्थात सात मई तक लागू रहेंगे। ब्रिटेन में कोरोना वायरस से मौत की संख्या में और 861 की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 13729 हो गई।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद उनका कार्यभार देख रहे विदेशमंत्री डोमिनिक राब ने कैबिनेट आफिस ब्रीफिंग रूम्स की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की और उसके बाद लॉकडाउन बढ़ाने के कैबिनेट के निर्णय की घोषणा की।

राब ने कहा, ‘‘ऐसे संकेत है कि हमारे उपाय कोरोना वायरस का प्रसार रोकने में सफल रहे हैं। एकदूसरे से दूरी बनाये रखने के हमारे उपायों में किसी भी बदलाव से इस वायरस के प्रसार में वृद्धि का जोखिम होगा।’’

कानून के मुताबिक सरकार के लिए इस सप्ताह लॉकडाउन के प्रभाव की समीक्षा करना अनिवार्य था। लॉकडाउन 23 मार्च को जॉनसन द्वारा शुरुआत में 21-दिन की अवधि के लिए लागू किया गया था। इसे साइंटिफिक एडवाइजरी ग्रुप फॉर इमर्जेंसीज़ (एसएजीई) के मूल्यांकन के आधार पर लागू किया गया था।

मंत्री ने कहा कि नियमों में ढील देने से संक्रमण के मामलों में दूसरी बढ़ोतरी हो सकती है। इससे होने वाली मौतों की संख्या बढ़ सकती है। इस बीच ब्रिटेन की सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘सार्वजनिक स्वास्थ्य इंग्लैंड और एनएचएस इंग्लैंड भारतीय मूल के लोगों के साथ ही अश्वेत समूहों में कोरोना वायरस से अधिक मृत्यु दर और इसके गंभीर लक्षणों के कारणों की जांच करेगा।’’

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने कहा, “यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है जिसे मैंने शुरू किया है।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसब्रिटेनबोरिस जॉनसनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल