लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: भूखों को भोजन की व्यवस्था के लिए जगमग होगी 828 मीटर ऊंची बुर्ज खलीफा इमारत

By भाषा | Updated: May 4, 2020 05:26 IST

जैसे ही कोई व्यक्ति इस काम के लिए दस दिरहम का दान करेगा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में उसकी तरफ से एक एलईडी रोशन हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देरमजान के पाक महीने में भूखों को भोजन खिलाना नेकी का काम है, दुबई में इस नेकी को रोशनी से जोड़ दिया गया है। जैसे ही कोई व्यक्ति इस काम के लिए दस दिरहम का दान करेगा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में उसकी तरफ से एक एलईडी रोशन हो जाएगी।

रमजान के पाक महीने में भूखों को भोजन खिलाना नेकी का काम है, दुबई में इस नेकी को रोशनी से जोड़ दिया गया है। जैसे ही कोई व्यक्ति इस काम के लिए दस दिरहम का दान करेगा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में उसकी तरफ से एक एलईडी रोशन हो जाएगी।

कम आय वाले एक करोड़ लोगों को भोजन कराने के अभियान के तहत यह पहल की गई है। करीब 828 मीटर ऊंची बुर्ज खलीफा की इमारत को पहले से ही 12 लाख एलईडी बल्बों से सुसज्जित किया गया है।

दस दिरहम यानी 2.7 अमेरिकी डॉलर का दान मिलते ही एक एलईडी जल उठेगी जो एक व्यक्ति के भोजन का प्रतीक होगी।

वेबसाइट पर दर्ज जानकारी के अनुसार इस अपील के जारी होने के 24 घंटों के भीतर ही रविवार को 176,000 लोगों के भोजन के लिए उचित दान मिल चुका है।

ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग हो या कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित चीन या इटली की बात हो यह गगनचुंबी इमारत हमेशा से ही विश्व में किसी भी संकट के समय पीड़ितों के साथ खड़ी नजर आती है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला