लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस का बढ़ रहा प्रकोप, हार से व्याकुल ट्रंप नहीं ले रहे कोई दिलचस्पी

By भाषा | Updated: November 13, 2020 12:09 IST

Open in App

वाशिंगटन, 13 नवंबर (एपी) चुनाव में हार से व्याकुल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस के खिलाफ छिड़ी जंग से खुद को ऐसे समय अलग कर लिया है जब पूरे अमेरिका में यह महामारी बहुत ही तेजी से पैर फैला रही है।

ट्रंप इस बात से नाखुश हैं कि कोविड-19 के टीके के विकास में प्रगति की घोषणा चुनाव वाले दिन के बाद की गई। राष्ट्रपति के सहयोगियों का कहना है कि ट्रंप बढ़ते संकट में बहुत ही कम दिलचस्पी ले रहे हैं वह भी तब जबकि नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और देश के कई हिस्सों में अस्पतालों में गहन चिकत्सा इकाईयां क्षमता के मुताबिक लगभग भर चुकी हैं।

लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञों को इस बात की चिंता है कि महामारी को लेकर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाने और राष्ट्रपति कार्यकाल के अंतिम दो महीनों में जो बाइडेन के दल के साथ समन्वय बैठाने के प्रति उनकी अरुचि से वायरस संबंधी हालात और बदतर ही होंगे और इससे अगले वर्ष टीके के वितरण की राष्ट्र की क्षमता भी प्रभावित होगी।

व्हाइट हाउस की कोरोना वायरस कार्यबल की चुनाव के बाद पहली बैठक सोमवार को हुई। इसमें अधिकारियों ने संक्रमण के बढ़ते मामलों, फाइजर कंपनी द्वारा विकसित किए जा रहे टीके के बारे में बात की।

इस बैठक में ट्रंप ने हिस्सा नहीं लिया।

पिछले एक हफ्ते से भी अधिक समय से अमेरिका में संक्रमण के प्रतिदिन 1,00,000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला