लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में मई के अंत से बढ़ेंगे कोरोना वायरस के मामले, 79 फीसदी केस स्थानीय संक्रमण के

By भाषा | Updated: April 24, 2020 13:57 IST

दुनिया भर में कोरोना वायरस केसों की संख्या 27 लाख से ऊपर चली गई है और एक लाख 91 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देरमजान के दौरान पाकिस्तान में लोगों से घर पर ही नमाज अदा करने का आग्रह किया गया है.पाकिस्तान में मई के अंत तक या जून की शुरुआत तक संक्रमण के मामले अपने चरम पर होंगे.

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के कुल मामलों में लगभग 79 प्रतिशत मामले स्थानीय संक्रमण के हैं। इसके साथ ही देश में घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 11,000 से अधिक हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार, कोरोना वायरस के कारण 13 और रोगियों की मौत हो गई, जिससे मृतक संख्या बढ़ कर 237 हो गई। अब तक 2,527 लोग ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में 642 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के कुल मामले 11,155 तक पहुंच गए।

पंजाब में 4,767, सिंध में 3,671, खैबर-पख्तूनख्वा में 1,541, बलूचिस्तान में 607, गिलगित-बाल्तिस्तान में 300, इस्लामाबाद में 214 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 55 मरीज सामने आए हैं। देश में अब तक 1,31,365 जांच की गई हैं। पुष्ट मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है और अधिकारियों ने आशंका जतायी है कि मई के अंत तक या जून की शुरुआत तक संक्रमण के मामले अपने चरम पर होंगे।

राष्ट्रीय कमान एवं संचालन केंद्र (एनसीओसी) ने शुक्रवार को कहा कि इनमें से 79 प्रतिशत मामले कोरोना वायरस के स्थानीय स्तर पर फैलने के कारण सामने आए हैं। सरकार ने एक ट्रैक और ट्रेस सिस्टम शुरू करने का फैसला किया है जिसके तहत कुछ दिनों में लोगों की औचक जांच करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ‘डॉन’ की खबर के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर आमिर इकराम ने कहा है कि वायरस के स्थानीय स्तर पर फैलने के कारण पूरी स्थिति बदल गई है, इस संकट से निपटने के लिए नीति को बदलने का फैसला किया गया है।

इस बीच, अधिकारियों ने लोगों से शुक्रवार को मस्जिदों में भीड़ लगाने के बजाए घर पर ही नमाज़ अदा करने का आग्रह किया है। पाकिस्तान ने रमजान के दौरान मस्जिदों में नमाज अदा करने की सशर्त अनुमति दी है, जिसने कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश लगाने के अभियान को खतरे में डाल दिया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल