Congo lake Boat capsizes: नाव पर 278 लोग सवार थे, किवु झील में नौका पलटी, 78 की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 3, 2024 07:32 PM2024-10-03T19:32:15+5:302024-10-04T11:33:45+5:30

Congo lake Boat capsizes: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने बचाव सेवाओं को पानी से कम से कम 78 शव निकालते देखा।

Congo lake boat capsizes: 278 people were on the boat, boat capsizes in Lake Kivu, 78 killed | Congo lake Boat capsizes: नाव पर 278 लोग सवार थे, किवु झील में नौका पलटी, 78 की मौत

file photo

Highlights10 लोग बचा लिए गए और स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। राजधानी के पास एक नौका के डूब जाने से 80 यात्रियों की जान चली गई थी।बंदरगाह से कुछ मीटर की दूरी पर किनारे की तरफ आ रही थी।

Congo lake Boat capsizes: मध्य अफ्रीकी देश कांगो के पूर्वी हिस्से में किवु झील में बृहस्पतिवार को सैकड़ों यात्रियों को ले जा रही एक नौका के पलट जाने से कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। दक्षिण किवु प्रांत के गवर्नर जीन-जैक्स पुरुसी ने बताया कि नाव पर 278 लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। इससे पहले प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नौका पर क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। किटुकू बंदरगाह से कुछ मीटर की दूरी पर नौका डूब गई।

यह घटना उस वक्त हुई जब नौका दक्षिण किवु प्रांत के मिनोवा से उत्तर किवु प्रांत के गोमा जा रही थी। इससे पहले जून में, राजधानी किंशासा के पास एक नौका डूबने से 80 यात्रियों की जान चली गई थी। जनवरी में, माई-नडोम्बे झील में नौका डूबने से 22 लोगों की मौत हो गई थी।

Web Title: Congo lake boat capsizes: 278 people were on the boat, boat capsizes in Lake Kivu, 78 killed

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे