लाइव न्यूज़ :

संघर्षों के कारण कोविड-19 से निपटना और मुश्किल हो रहा है : संरा अधिकारी

By भाषा | Updated: May 26, 2021 10:35 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 26 मई (एपी) संयुक्त राष्ट्र द्वारा कोविड-19 से निपटने के लिए संघर्ष-विराम का पिछले वर्ष किए गए आह्वान के बावजूद सीरिया, यमन और कांगो में संघर्ष कभी रूका ही नहीं बल्कि कई जगह नए सिरे से संघर्ष शुरू हो गया जिसके कारण कई देशों में संक्रमण फैलने से रोकने और संक्रमितों की देखभाल करने में और परेशानी उत्पन्न हो रही है।

संयुक्त राष्ट्रीय मानवीय मामलों के प्रमुख मार्क लोकॉक ने संघर्ष में फंसे लोगों पर चर्चा के लिए सुरक्षा परिषद द्वारा बुलाई ऑनलाइन बैठक में संघर्ष, कोविड-19 और स्वास्थ्य देखभाल के बीच संबंध पर जोर दिया।

मार्च 2020 में जब महामारी पूरी दुनिया को अपनी गिरफ्त में ले रही थी तब संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सशस्त्र संघर्षों पर विराम लगाने और मिलकर कोविड-19 से निपटने के लिए वैश्विक कार्रवाई का आह्वान किया था।

लोकॉक ने कहा कि कई स्थानों से इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी लेकिन कई जगह घातक संघर्ष जारी रहे बल्कि इथियोपिया, मोज़ाम्बिक, आर्मेनिया और अज़रबैजान में तो हालात और बदतर हो गए।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके साथ ही, असुरक्षा, प्रतिबंध, आतंकवाद विरोधी उपायों और प्रशासनिक बाधाओं ने मानवीय कार्यों में बाधा डाली।’’

उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी के कारण विमान सेवाएं निलंबित होने, सीमाएं बंद होने, पृथक रहने के नियमों और लॉकडाउन के कारण सहायता मुहैया कराना और मुश्किल हो गया।

लोकॉक ने कहा कि वैश्विक महामारी के दौरान संघर्ष में फंसे लोगों पर ‘‘अत्याचार की कई खबरें’’ भी मिली।

‘रेड क्रॉस’ की अंतरराष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष पीटर मौरर ने अपनी हालिया रिपोर्ट ‘‘युद्ध और बीमारी के दोहरे बोझ का सामना करने वाले समुदायों पर कोविड-19 के प्रभाव’’ का हवाला दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को मजबूत करने की बजाय उस पर हमले किए जा रहे हैं।’’

मौरर और लोकॉक दोनों ने सुरक्षा परिषद और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वे संघर्ष के दौरान लड़ाकों का बर्ताव बदलने पर ध्यान दें।

मौरर ने कहा, ‘‘ हमें राजनीतिक एकजुटता, बुनियादी ढांचे और सेवाओं में निवेश करने की जरूरत है। हमें नागरिकों के लिए बेहतर सुरक्षा और मानवीय कार्रवाई के लिए अधिक ठोस और व्यापक समर्थन की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल