लाइव न्यूज़ :

चीनी वैज्ञानिकों के दावे ने और बढ़ाई चिंता, कहा-24 तरह के कोरोना वायरस ढूंढे, चार बिलकुल SARS-CoV-2 जैसे

By अभिषेक पारीक | Updated: June 12, 2021 20:38 IST

चीन के शोधकर्ताओं ने अब जो दावा किया है, उसने चिंता और बढ़ा दी है। चीनी शोधकर्ताओं ने कहा है कि हमने 24 तरह के नोवल कोरोना वायरस जीनोम का पता लगाया है। इनमें से चार SARS-CoV-2 जैसे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देचीन के शोधकर्ताओं ने 24 तरह के नोवल कोरोना वायरस का पता लगाने का दावा किया है। चीन के शांडोंग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की यह रिपोर्ट सैल जर्नल में प्रकाशित हुई है। शोधकर्ताओं ने कहा कि जेनेटिक तौर पर एक वायरस SARS-CoV-2 से काफी मिलता है। 

कोरोना वायरस ने दुनिया को हिला कर रख दिया है। वैश्विक स्तर पर चीन से फैला यह वायरस अब भी रोजाना कई हजार लोगों की मौत का कारण बन जाता है। हालांकि चीन के शोधकर्ताओं ने अब जो दावा किया है, उसने चिंता और बढ़ा दी है। चीनी शोधकर्ताओं ने कहा है कि हमने 24 तरह के नोवल कोरोना वायरस जीनोम का पता लगाया है। इनमें से चार SARS-CoV-2 जैसे हैं। 

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के शोधकर्ताओं ने चमगादड़ों में एक नए तरह के वायरस का पता लगाने की बात कही है। उनका कहना है कि जेनेटिक तौर पर यह वायरस कोविड-19 महामारी के लिए जिम्मेदार वायरस के काफी करीब है। साथ ही उन्होंने कहा है कि दक्षिण पश्चिम चीन में कोरोना वायरस की नई खोज से ज्ञात हुआ है कि चमगादड़ों में ऐसे कई तरह के कोरोना वायरस हो सकते हैं और यह इंसानों को भी संक्रमित करने में सक्षम हैं। 

सैल जर्नल में प्रकाशित हुई रिपोर्ट

चीन के शांडोंग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की यह रिपोर्ट सैल जर्नल में प्रकाशित हुई है। जिसमें शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि उन्होंने 24 तरह के नोवेल कोरोना वायरस इकट्ठा किए हैं। इनमें से चार बिलकुल SARS-CoV-2 की तरह हैं। शोधकर्ताओं ने मई 2019 से 2020 के मध्य जंगलों मे रहने वाले चमगादड़ों के पेशाब और मल की जांच के साथ ही मुंह के स्वैब का भी सैंपल लिया।

चमगादड़ों में वायरस का प्रसार बहुत ज्यादा

शोधकर्ताओं ने कहा है कि चमगादड़ों में नए कोरोना वायरस का एक बैच मिला है। इसमें ऐसा वायरस शामिल है जो कि आनुवांशिक रूप से कोविड-19 के आनुवांशिक रूप से सबसे करीब हो सकता है। सार्स-सीओवी-2 ने ही पूरी दुनिया को परेशान कर रखा है। उन्होंने शोध में बताया है कि जून 2020 में थाइलैंड में मिले SARS-CoV-2 को लेकर परिणाम साबित करते हैं कि कोरोना वायरस का चमगादड़ों में प्रसार बहुत ज्यादा है। इससे पता चलता है कि कुछ इलाकों में वायरस के फैलने की आवृत्ति बहुत तेज हो सकती है। 

चीन से फैला कोरोना वायरस!

गौरतलब है कि चीन कोरोना वायरस को लेकर दुनिया के निशाने पर है। चीन से ही दुनिया के दूसरे हिस्सों तक यह जानलेवा वायरस पहुंचा था। हालांकि इसकी उत्पत्ति को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं और शंका जताई जा रही है। वुहान स्थित लैब से कोरोना वायरस के फैलने की बात को लेकर लगातार जांच की मांग की जा रही है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा