लाइव न्यूज़ :

मंगल पर पहुंचा चीन का पहला रोवर लैंडर से निकलकर लाल ग्रह की सतह पर उतरा

By भाषा | Updated: May 22, 2021 16:47 IST

Open in App

बीजिंग, 22 मई मंगल पर पहुंचा चीन का पहला रोवर अन्वेषण अभियान को अंजाम देने के लिए शनिवार को लैंडर से बाहर निकलकर लाल ग्रह की सतह पर उतर गया।

सौर ऊर्जा चालित छह पहिए वाले इस रोवर का नाम ‘झुरोंग’ है, जिसका वजन 240 किलोग्राम है।

चीन की अंतरिक्ष एजेंसी चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) ने कहा कि नीले रंग की तितली जैसा दिखने वाला यह रोवर लैंडर से एक रैंप के सहारे नीचे उतरा और लाल ग्रह की सतह पर अपनी अन्वेषण यात्रा शुरू कर दी।

चीन ने ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर के साथ 23 जुलाई 2020 को ‘तियानवेन-1’ नाम के अपने मंगल मिशन का प्रक्षेपण किया था।

ऑर्बिटर से अलग होकर लैंडर गत 15 मई को मंगल के उत्तरी गोलार्ध में विशाल समतल मैदान ‘यूटोपिया प्लैनिशिया’ के दक्षिणी क्षेत्र में उतरा था।

रोवर कम से कम 90 मंगल दिनों (पृथ्वी के तीन महीने) तक काम करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व अधिक खबरें

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'