लाइव न्यूज़ :

चीन से अमेरिकी पत्रकारों को निकाला गया, अमेरिका बोला- करो फैसले पर विचार, ट्रंप के कोरोना को 'चीनी वायरस' कहने पर छिड़ी थी जंग

By गुणातीत ओझा | Updated: March 19, 2020 09:07 IST

कोरोना को लेकर अमेरिकी पत्रकारों की पिछली कई खबरों पर चीन ने आपत्ति जाहिर की थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना को 'चीनी वायरस' बताया था। ट्रंप के इस बयान के बाद दोनों देशों में जुबानी जंग शुरू हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका की सख्ती के बाद चीन ने बड़ा कदम उठाते हुए यूएस के पत्रकारों को देश से निष्कासित किया हैअमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने चीन द्वारा पत्रकारों पर की गई कार्रवाई की घोर निंदा की है

अमेरिका के साथ चीन की नाराजगी जारी है। इस क्रम में चीन ने अमेरिका के पत्रकारों को देश से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। चीन के इस फैसले पर अमेरिका ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि चीन को अपने फैसले पर एक बार फिर से विचार कर लेना चाहिए। बता दें कि कोरोना को लेकर अमेरिकी पत्रकारों की पिछली कई खबरों पर चीन ने आपत्ति जाहिर की थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना को 'चीनी वायरस' बताया था। ट्रंप के इस बयान के बाद दोनों देशों में जुबानी जंग शुरू हो गई थी।

चीन के विदेश मंत्रालय ने न्यूयॉर्क टाइम्स, वाशिंगटन पोस्ट और वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकारों को 10 दिनों के अंदर अपने मीडिया पास वापस करने के लिए कहा है। चीन ने कहा है कि उसने अमेरिका में चीन के मीडिया संस्थानों पर अनुचित प्रतिबंध के जवाब में यह कदम उठाया है। फैसले के मुताबिक, तीनों पत्रकारों को हांगकांग और मकाऊ सहित चीन के किसी भी हिस्से में काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

चीन ने वॉयस ऑफ अमेरिका, द न्यूयॉर्क टाइम्स, द वॉल स्ट्रीट जर्नल, द वाशिंगटन पोस्ट और टाइम मैगजीन से भी कहा है कि वह चीन में मौजूद अपने कर्मचारियों, संपत्तियों, कामकाज और रियल एस्टेट प्रॉपर्टी के बारे में लिखित में जानकारी दें। स्वतंत्र पत्रकारिता को लेकर दोनों देशों के बीच विवाद फरवरी में उस समय शुरू हुआ था जब चीन ने वॉल स्ट्रीट जर्नल के तीन पत्रकारों को देश से निष्कासित कर दिया था।

इससे पहले अमेरिका ने मार्च की शुरुआत में चीनी सरकारी मीडिया के 160 में से सिर्फ 100 कर्मचारियों के वीजा की मंजूरी दी थी। इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने चीन द्वारा पत्रकारों पर की गई कार्रवाई की घोर निंदा की है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाचीनइंडियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल