लाइव न्यूज़ :

चीन का 2022 के मध्य तक 70-80 फीसदी आबादी को कोविड-19 टीका लगाने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: March 13, 2021 18:31 IST

Open in App

बीजिंग, 13 मार्च (एपी) चीन ने इस साल के आखिर तक या 2022 के मध्य तक अपनी 70-80 फीसदी आबादी को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। देश के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (सीडीसी) के प्रमुख ने शनिवार को यह बात कही।

सीडीसी के प्रमुख गाओ फू ने शनिवार को चीनी सरकारी प्रसारक सीजीटीएन को बताया कि चार टीकों को मंजूरी मिलने के साथ ही चीन 90 करोड़ से लेकर एक अरब लोगों का टीकाकरण करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें आशा है कि दुनिया में सामुदायिक प्रतिरक्षा हासिल करने में चीन अगुवाई कर सकता है। ’’

सामुदायिक प्रतिरक्षा तब हासिल होती है जब कोविड-19 जैसे संक्रामक रोग के अनियंत्रित प्रसार को रोकने के लिए अधिकतर लोगों में टीकाकरण या संक्रमण के उपरांत प्रतिरक्षा तंत्र विकसित हो जाता है।

चीन फरवरी के आखिर तक लोगों को टीके की 5.25 करोड़ खुराक लगा चुका है। हालांकि सरकारी स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने माना है कि अमेरिका समेत कई देशों की तुलना में चीन में टीकाकरण की रफ्तार धीमी है।

चीन ने घरेलू स्तर पर टीके का जितना वितरण किया है उससे दस गुणा अधिक, दूसरे देशों को देने के लिए वादा किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व अधिक खबरें

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'