संघर्ष विराम उल्लंघनः पाकिस्तान ने भारत के उप उच्चायुक्त को तलब किया, कहा- हमारे तीन नागरिक मारे गए

By भाषा | Updated: October 25, 2019 17:07 IST2019-10-25T17:07:17+5:302019-10-25T17:07:17+5:30

फैसल ने अहलूवालिया से कहा कि भारत के संघर्ष विराम का उल्लंघन क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए एक खतरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत ने ‘‘24 अक्टूबर को शाहकोट और खुईरट्टा सेक्टरों में बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और भारतीय सेना की बिना उकसावे के गोलीबारी के कारण तीन निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।’’

Ceasefire violation: Pakistan summoned Deputy High Commissioner of India, said- three of our citizens were killed | संघर्ष विराम उल्लंघनः पाकिस्तान ने भारत के उप उच्चायुक्त को तलब किया, कहा- हमारे तीन नागरिक मारे गए

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।

Highlightsतलब किया और नियंत्रण रेखा पर ‘‘बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन’’ की निंदा की। भारत ने पाकिस्तान से दोनों देशों के बीच 2003 के संघर्ष विराम समझौते का ‘‘सम्मान’’ करने का आग्रह किया है। 

पाकिस्तान ने भारत के उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को शुक्रवार को तलब किया और नियंत्रण रेखा पर ‘‘बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन’’ की निंदा की।

महानिदेशक (दक्षिण एशिया और दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने अहलूवालिया से कहा कि भारत के संघर्ष विराम का उल्लंघन क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए एक खतरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत ने ‘‘24 अक्टूबर को शाहकोट और खुईरट्टा सेक्टरों में बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और भारतीय सेना की बिना उकसावे के गोलीबारी के कारण तीन निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।’’

जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को हटाये जाने और राज्य को दो केन्द्र शासित प्रदेशों में बांटे जाने संबंधी भारत के फैसले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत ने पाकिस्तान से दोनों देशों के बीच 2003 के संघर्ष विराम समझौते का ‘‘सम्मान’’ करने का आग्रह किया है। 

Web Title: Ceasefire violation: Pakistan summoned Deputy High Commissioner of India, said- three of our citizens were killed

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे