लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में ओमीक्रोन स्वरूप के मामले एक दिन में करीब दोगुने

By भाषा | Updated: December 9, 2021 21:50 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, नौ दिसंबर ब्रिटेन में बृहस्पतिवार को संक्रमण के और 249 नये मामले सामने आने के साथ कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के मामले एक दिन में करीब दोगुने हो गये। इसके साथ ही, देश में ओमीक्रोन के कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 817 हो गई।

ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएसएचए) ने कहा कि यदि वृद्धि दर और मामले दोगुने होने में लगने वाला समय ऐसा ही रहा तो वे अगले दो चार हफ्तों में कोरोना वायरस के कम से कम 50 प्रतिशत मामले ओमीक्रोन स्वरूप के देख सकते हैं।

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इससे पहले कहा था कि ओमीक्रीन के मामलों के दोगुने होने की अवधि दो से तीन दिन के बीच हो सकती है।

यूकेएसएचए मुख्य चिकित्सा सलाकार डॉ सुसान होपकिंस ने कहा, ‘‘यह प्रमाण बढ़ता जा रहा है कि ओमीक्रोन अत्यधिक संक्रामक है। हम संक्रमण की चेन तोड़ने और नये स्वरूप के प्रसार को रोकने के लिए हर चीज करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें