लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन की पीएम टेरेसा मे ने रक्षा मंत्री गैविन विलियम्सन को बर्खास्त किया, पेनी मोरडंट नई रक्षा मंत्री

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 2, 2019 14:55 IST

ब्रिटेन की पीएम टेरेसा मे ने विलियम्सन को लिखे खत में कहा कि जांच में ऐसे साक्ष्य सामने हैं जो बताते हैं कि 23 अप्रैल को हुई राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक की अनधिकृत जानकारी बाहर आने के लिए आप जिम्मेदार हैं। वह साल 2017 से रक्षा मंत्री थे।

Open in App
ठळक मुद्देडाउनिंग स्ट्रीट दफ्तर की एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री मे ने विलियम्सन से सरकार से इस्तीफा देने को कहा, क्योंकि उन्हें रक्षा मंत्री की भूमिका में और अपने मंत्रिमंडल के सदस्य के रूप में सेवा करने की उनकी क्षमता पर यकीन नहीं रहा। प्रधानमंत्री मे ने कहा है कि 23 अप्रैल की मीटिंग की जानकारी लीक होना 'बहुत गंभीर मामला है और ये एक निराश करने वाली बात है।'

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने बुधवार को रक्षा मंत्री गैविन विलियम्सन को बर्खास्त कर दिया। उनकी बर्खास्तगी इस खबर के लीक होने की वजह से हुई है कि ब्रिटेन ने चीन की हुवावे कंपनी को देश में 5जी नेटवर्क विकसित करने के लिए सशर्त इजाजत दी है। वह साल 2017 से रक्षा मंत्री थे।

डाउनिंग स्ट्रीट दफ्तर की एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री मे ने विलियम्सन से सरकार से इस्तीफा देने को कहा, क्योंकि उन्हें रक्षा मंत्री की भूमिका में और अपने मंत्रिमंडल के सदस्य के रूप में सेवा करने की उनकी क्षमता पर यकीन नहीं रहा।

मे ने विलियम्सन को लिखे खत में कहा कि जांच में ऐसे साक्ष्य सामने हैं जो बताते हैं कि 23 अप्रैल को हुई राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक की अनधिकृत जानकारी बाहर आने के लिए आप जिम्मेदार हैं। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे के कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने 'उनकी क्षमताओं में भरोसा गंवा दिया है' और पेनी मोरडंट उनकी जगह लेंगी।

प्रधानमंत्री मे ने कहा है कि 23 अप्रैल की मीटिंग की जानकारी लीक होना 'बहुत गंभीर मामला है और ये एक निराश करने वाली बात है।'

घटनाओं का कोई और विश्वसनीय वर्णन नहीं है

विलियमसन की बर्खास्तगी की पुष्टि करने वाले पत्र में प्रधानमंत्री ने कहा, " घटनाओं का कोई और विश्वसनीय वर्णन नहीं है, जहां से इस लीक की पहचान होती हो।" प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में विलियमसन ने कहा है कि उन्हें 'भरोसा' है कि एक 'व्यापक और विधिवत जांच' उन्हें 'दोषमुक्त' साबित कर सकती थी।

उन्होंने कहा, "मैं सराहना करता हूं कि आपने मेरे सामने इस्तीफा देने का विकल्प रखा, लेकिन इस्तीफा देने का मतलब ये मान लेना होता कि मैं, मेरे नौकरशाह, मेरे सैन्य सलाहकार या फिर मेरा स्टाफ ज़िम्मेदार हैं, जबकि मामला ऐसा नहीं है।" एनएससी में कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री शामिल हैं और प्रधानमंत्री की अगुवाई में इसकी साप्ताहिक बैठक होती है।

दूसरे मंत्रियों और अधिकारियों को ज़रूरत के मुताबिक इसमें बुलाया जाता है। अभी तक ख्वावे की भूमिका के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं ख्वावे ने जासूसी के किसी तरह के ख़तरे से इनकार किया है। कंपनी ने इस बात से भी इनकार किया है कि उसे चीन की सरकार नियंत्रित करती है।

टॅग्स :ब्रिटेनब्रिटिश पार्लियामेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल