लाइव न्यूज़ :

‘ब्रेक्जिट’ पर हंगामा जारीः ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने संसदीय बहुमत खो दिया

By भाषा | Updated: September 3, 2019 20:59 IST

दरअसल, कंजरवेटिव पार्टी के सांसद फिलिप ली दल-बदल कर यूरोपीय संघ (ईयू) समर्थक लिबरल डेमोक्रेट में शामिल हो गये हैं। लिबरल डेमोक्रेट्स ने एक बयान में कहा, ‘‘लिबरल डेमोक्रेट्स को यह घोषणा करते हुए खुशी महसूस हो रही है कि ब्रैकनेल सांसद फिलिप ली पार्टी में शामिल हो गये हैं।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देकंजरवेटिव पार्टी के एक सांसद के लिबरल डेमोक्रेट्स में शामिल होने पर जॉनसन ने बहुमत खोया।लिबरल डेमोक्रेट्स को यह घोषणा करते हुए खुशी महसूस हो रही है कि ब्रैकनेल सांसद फिलिप ली पार्टी में शामिल हो गये हैं।

‘ब्रेक्जिट’ पर एक अहम मतदान से पहले एक सांसद के दल-बदल करने के चलते ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने संसदीय बहुमत खो दिया है।

दरअसल, कंजरवेटिव पार्टी के सांसद फिलिप ली दल-बदल कर यूरोपीय संघ (ईयू) समर्थक लिबरल डेमोक्रेट में शामिल हो गये हैं। लिबरल डेमोक्रेट्स ने एक बयान में कहा, ‘‘लिबरल डेमोक्रेट्स को यह घोषणा करते हुए खुशी महसूस हो रही है कि ब्रैकनेल सांसद फिलिप ली पार्टी में शामिल हो गये हैं।’’ 

ब्रेक्जिट को लेकर नयी चेतावनी में बोरिस जॉनसन ने कहा, मैं चुनाव नहीं चाहता

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपनी पार्टी के उन बागी सांसदों, जो ब्रेक्जिट में “एक बार फिर बेवजह की देरी” की योजना बना रहे विपक्ष का समर्थन कर रहे हैं, को चेतावनी देने के प्रयास के तहत कहा कि वह आम चुनाव नहीं चाहते हैं।

लंदन में सोमवार को डाउनिंग स्ट्रीट में एक बयान में जॉनसन ने कहा कि ऐसी “कोई परिस्थिति नहीं” जिसमें वह 31 अक्टूबर को निर्धारित ब्रेक्जिट में देरी को स्वीकार करें। यह बयान पूर्वनिर्धारित नहीं था और इससे मध्यावधि चुनाव की अटकलें तेज हो गई हैं। यह मंत्रिमंडल की आपात बैठक के बाद ऐसे वक्त आया है जब संसद के विभिन्न हिस्से 31 अक्टूबर को बिना समझौते के यूरोपीय संघ (ईयू) से ब्रिटेन के बाहर होने की योजना को बाधित करना चाहते हैं।

गर्मियों की छुट्टियों के बाद मंगलवार को संसद की बैठक फिर शुरू हुई है। जॉनसन ने चेतावनी दी, “मैं हर किसी को यह बताना चाहता हूं कि ऐसी कोई परिस्थिति नहीं है जिसमें मैं ब्रसेल्स से देरी के लिये कहूं। इसमें कोई संशय नहीं है कि हम 31 अक्टूबर को छोड़ रहे हैं। हम इस पर अपने वादे से पीछे हटने के किसी प्रयास को स्वीकार नहीं करेंगे और न ही जनमत संग्रह को रद्द करेंगे।” उन्होंने कहा, “इस फैसले को लेकर मेरा विश्वास है कि हम अक्टूबर (मध्य) तक शिखर सम्मेलन में इस अहम करार को हासिल कर लेंगे।

ऐसा करार जिसकी समीक्षा करने में संसद निश्चित रूप से सक्षम होगी।” जॉनसन की इस नयी चेतावनी ने हाउस ऑफ कामंस के सभी पक्षों के सांसदों को स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी परिस्थिति में ब्रेक्जिट में देरी की मंशा को बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

टॅग्स :ब्रिटेनब्रिटिश पार्लियामेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा