लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हुआ कोरोना, बकिंघम पैलेस ने दी जानकारी

By रुस्तम राणा | Updated: February 20, 2022 18:38 IST

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय कोरोना संक्रमण से ग्रसित हो गई हैं। बकिंघम पैलेस ने रविवार को महारानी के कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी है।

Open in App
ठळक मुद्दे95 वर्षीय महारानी में कोरोना के सामान्य लक्षणडॉक्टरों की सलाह के अनुसार ही कामकाज करेंगी महारानी

कोरोना संक्रमण का खतरा पूरी दुनिया में बना हुआ है। इस बीच ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय भी कोरोना संक्रमण से ग्रसित हो गई हैं। बकिंघम पैलेस ने रविवार को महारानी के कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी है।

95 वर्षीय महारानी में कोरोना के सामान्य लक्षण

हालांकि 95 वर्षीय महारानी में कोरोना के सामान्य लक्षण बताए जा रहे हैं। उन्हें सर्दी-जुकाम है। बकिंघम पैलेस का कहना है कि महारानी विंडसर पैलेस में ही हैं। वे चिकित्सीय सेवाएं लेती रहेंगी और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार ही कामकाज करेंगी।

महारानी कोविड के दिशा-निर्देशों का करेंगी पालन

शाही महल ने बताया, "महारानी एलिजाबेथ का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। महामहिम हल्के सर्दी जैसे लक्षणों का अनुभव कर रही हैं, लेकिन आने वाले सप्ताह में उनके विंडसर पैले में ड्यूटी जारी रखने की उम्मीद है।" पैलेस ने कहा, "महारानी चिकित्सा सहायता प्राप्त करना जारी रखेगी और कोविड-19 से संबंधित सभी उचित दिशानिर्देशों का पालन करेंगी।"

दुनिया की सबसे उम्रदराज और सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी की सेहत तब से सुर्खियों में है, जब उन्होंने पिछले वर्ष अक्टूबर में एक अनिर्दिष्ट बीमारी के लिए अस्पताल में एक रात बिताई थी और उसके बाद उनके डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी।

ब्रिटेन में आइसोलेशन नीति को खत्म करने पर विचार

वहीं ब्रिटेन में कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रविवार को ही कहा है कि वह सेल्फ आइसोलेशन की इस नीति को खत्म करने पर विचार कर रहे हैं और वैक्सीनेशन पर ही आगे ध्यान दिया जाएगा।

कोरोना पॉजिटिव रोगी को 10 दिनों का आइसोलेशन जरूरी

बता दें कि मौजूदा समय में ब्रिटेन सरकार की कोविड नीति के अनुसार, ब्रिटेन में कोई भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे 10 दिनों तक खुद को आइसोलेशन में रखना जरूरी होता है। अगर उसकी छठवें और सातवें दिन रिपोर्ट निगेटिव आती है तो ही वह क्वारंटाइन से बाहर आ सकता है।

टॅग्स :ब्रिटेनबोरिस जॉनसनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल