लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन की विपक्षी लेबर पार्टी दिसंबर में चुनाव के लिये सहमत, तारीख अभी तय नहीं

By भाषा | Updated: October 29, 2019 19:19 IST

लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कोर्बिन ने कहा, ‘‘मैंने लगातार कहा है कि हम चुनाव के लिये तैयार हैं...।’’ उन्होंने कहा कि ब्रेक्जिट में 31 जनवरी तक विलंब करने के यूरोपीय संघ के नेताओं द्वारा सोमवार को लिये गये फैसले का मतलब यह है कि अगले तीन महीनों तक बगैर समझौते ब्रेक्जिट पर आगे नहीं बढ़ा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन की लेबर पार्टी ने कहा कि वह दिसंबर में चुनाव कराये जाने की प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की योजना का समर्थन करती है। ब्रिटेन दिसंबर में आम चुनाव कराने की दिशा में आगे बढ़ता नजर आ रहा है।

ब्रिटेन की मुख्य विपक्षी लेबर पार्टी ने मंगलवार को कहा कि वह दिसंबर में चुनाव कराये जाने की प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की योजना का समर्थन करती है। इस तरह, ब्रिटेन दिसंबर में आम चुनाव कराने की दिशा में आगे बढ़ता नजर आ रहा है।

हालांकि चुनाव की तारीख अभी तय नहीं हुई है। लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कोर्बिन ने कहा, ‘‘मैंने लगातार कहा है कि हम चुनाव के लिये तैयार हैं...।’’ उन्होंने कहा कि ब्रेक्जिट में 31 जनवरी तक विलंब करने के यूरोपीय संघ के नेताओं द्वारा सोमवार को लिये गये फैसले का मतलब यह है कि अगले तीन महीनों तक बगैर समझौते ब्रेक्जिट पर आगे नहीं बढ़ा जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अब अपने देश में वास्तविक बदलाव के लिये एक ऐसा सर्वाधिक महत्वाकांक्षी अभियान शुरू करेंगे, जैसा देश में कभी नहीं हुआ होगा।’’ गौरतलब है कि जॉनसन ने 12 दिसंबर को चुनाव कराने का आह्वान किया है लेकिन लेबर और अन्य विपक्षी दल नौ दिसंबर के नजदीक की तारीख पर जोर दे रहे हैं।

लेबर पार्टी के एक सूत्र ने कहा, ‘‘यह चुनाव दिसंबर में होंगे।’’ इस बीच, प्रधानमंत्री शीघ्र आमचुनाव कराने के लिये मंगलवार को संसद के निचले सदन ‘हाऊस ऑफ कॉमंस’ में एक विधेयक ला रहे हैं जिसके अगले कुछ दिनों में पारित होने की संभावना है। 

टॅग्स :ब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला