लाइव न्यूज़ :

Brexit: ब्रेक्जिट पर पीएम टेरीजा मे का संशोधित मसौदा संसद में खारिज, 29 मार्च को यूरोपीय संघ से अलग हो जाएगा ब्रिटेन

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 13, 2019 09:07 IST

ब्रिटेन को 29 मार्च को यूरोपीय संघ से अलग होना है। मंगलवार को संशोधित मसौदे के खारिज किए जाने के बाद टेरेसा मे ने कहा कि अब सांसद बुधवार को वोट देंगे कि बिना समझौते के 29 मार्च को यूरोपीय संघ को छोड़ा जाए अथवा नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन के ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ ने जनवरी में भी समझौते को खारिज कर दिया था।अब सांसद बुधवार को वोट देंगे कि बिना समझौते के 29 मार्च को यूरोपीय संघ को छोड़ा जाए अथवा नहीं।

ब्रेक्जिट मसले पर ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे को एक बार फिर मुंह की खानी पड़ी है। मंगलवार को ब्रेक्जिट समझौते पर पीएम टेरीजा के संशोधित मसौदे को ब्रिटेन की संसद ने वोटों के बड़े अंतर से खारिज कर दिया। इससे पहले जनवरी में भी टेरीजा मे ऐसी कोशिशें कर चुकी हैं। गौरतलब है कि ब्रिटेन को 29 मार्च को यूरोपीय संघ से अलग होना है। मंगलवार को संशोधित मसौदे के खारिज किए जाने के बाद पीएम ने कहा कि अब सांसद बुधवार को वोट देंगे कि बिना समझौते के 29 मार्च को यूरोपीय संघ को छोड़ा जाए अथवा नहीं।

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने सोमवार को कहा था कि वह संसद में महत्वपूर्ण मतदान की पूर्व संध्या पर ब्रेक्जिट सौदे पर यूरोपीय संघ के साथ 'कानूनी रूप से बाध्यकारी बदलावों' पर सहमत हो गयी हैं। मे ने स्ट्रासबर्ग में यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात के बाद देर रात यह घोषणा की थी। यूरोपीय संघ के प्रमुख जीन-क्लाउड जुंकर ने चेतावनी दी थी कि बहुत कुछ दांव पर लगा है।

गौरतलब है कि ब्रिटेन के ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ ने जनवरी में भी समझौते को खारिज कर दिया था। उस समझौते में ठोस बदलाव न होने की स्थिति में इसके मंगलवार को भी खारिज होने की संभावना व्यक्त की जा रही थी। मंगलवार को होने वाले चुनाव में हार के बाद सांसद बुधवार को वोट देंगे कि बिना समझौते के 29 मार्च को ईयू को छोड़ा जाए अथवा नहीं।

टॅग्स :ब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा