UN महासभा में हर बार सबसे पहले होता है इस देश के राष्ट्राध्यक्ष का भाषण, जानिए क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 26, 2021 09:45 AM2021-09-26T09:45:24+5:302021-09-26T13:15:41+5:30

ब्राजील दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का एक देश है, जिसके राष्ट्राध्यक्ष हमेशा से यूएन में सबसे पहले भाषण देते हैं। इसके पीछे की कहानी दिलचस्प है।

brazil always speaks first at the united nations general assembly | UN महासभा में हर बार सबसे पहले होता है इस देश के राष्ट्राध्यक्ष का भाषण, जानिए क्या है वजह

संयुक्त राष्ट्र महासभा

Highlightsहर बार ब्राजील देश के राष्ट्राध्यक्ष का होता है यूएन में सबसे पहला भाषणवर्तमान अधिवेशन में सबसे पहला भाषण जायर बोलसोनारो ने दिया, जो ब्राजील के वर्तमान राष्ट्रपति हैं।

अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र महासभा का 76वां अधिवेशन चल रहा है। इस अधिवेशन में दुनिया के 193 देशों के राष्ट्राध्यक्ष हिस्सा ले रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी यूएनजीए के इस अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए गए थे। शनिवार 25 सितंबर को पीएम मोदी का भाषण देश और दुनियाभर के लोगों ने सुना, जहां उन्होंने अपने संबोधन में संयुक्त राष्ट्र में सुधारों की पुरजोर पैरवी की। हर साल संयुक्त राष्ट्र महासभा का आयोजन होता है। यूएन के इस मंच से सभी राष्ट्राध्यक्ष अपने विचारों को पूरी दुनिया के सामने रखते हैं। 

दुनिया का एक ऐसा देश है जिसके राष्ट्रध्यक्ष का भाषण हमेशा सबसे पहले होता है। वह देश है ब्राजील। ब्राजील दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का एक देश है, जिसके राष्ट्राध्यक्ष हमेशा से यूएन में सबसे पहले भाषण देते हैं। इसके पीछे की कहानी दिलचस्प है। आइए जानते हैं यूएन जनरल असेंबली में आखिर ब्राजील के राष्ट्राध्यक्ष ही क्यों देते हैं सबसे पहला भाषण?

ये बात है 1950 के दशक की। जब दूसरे विश्व युद्ध का समापन हुआ तब दुनिया के देशों ने एक मंच पर आकर संयुक्त राष्ट्र का गठन किया था और जब संयुक्त राष्ट्र की बैठक हुई तो दुनिया के देशों के सामने बड़ा सवाल ये था, सबसे पहले किस देश के राष्ट्राध्यक्ष भाषण देंगे। ऐसे में किसी अन्य देश के नेता सबसे पहले बोलने को तैयार नहीं हुए। तब ब्राजील ने आगे आकर के कहा कि सबसे पहला भाषण वह देगा। तभी से यह व्यवस्था बन गई है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में सबसे पहला भाषण ब्राजील की ओर से होता है। वर्तमान अधिवेशन में सबसे पहला भाषण जायर बोल्सोनारो ने दिया, जो ब्राजील के वर्तमान राष्ट्रपति हैं।   

संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 में हुई थी। इसका मुख्यालय न्यूयार्क (अमेरिका) में स्थित है। वर्तमान में 193 देश इसके सदस्य हैं। संयुक्त राष्ट्र का सबसे पहला अधिवेशन 10 जनवरी 1946 को लंदन के वेस्टमिंस्टर भवन में हुआ था। संयुक्त राष्ट्र महासभा इसके मुख्य छह अंगों में से एक है। 

Web Title: brazil always speaks first at the united nations general assembly

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे