लाइव न्यूज़ :

ब्राजील में पुलिस और भीड़ के बीच हुई झड़प, भगदड़ में नौ लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 2, 2019 02:33 IST

Brazil: संदिग्धों का पीछा करने के दौरान साउ पाउलो में पुलिस और झुग्गी बस्ती में पार्टी कर रहे लोगों के बीच हुई झड़प में 9 लोगों की मौत हो गई है

Open in App
ठळक मुद्देसाउ पाउलो में पुलिस और भीड़ के बीच हुई झड़प में 9 की मौतमोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने किया था पुलिस पर हमला

रियो डी जेनेरियो (ब्राजील): साओ पाउलो में संदिग्धों का पीछा करने के दौरान पुलिस अधिकारियों की एक झुग्गी बस्ती में सड़क पर पार्टी कर रहे लोगों के साथ झड़प हो गई और इसके कारण मची भगदड़ में नौ लोगों की मौत हो गई।  

राज्य के सुरक्षा सचिव ने बताया कि पुलिस के अभियान के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उन पर हमला किया जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने जवाब में गोलियां चलाईं। संदिग्ध पाराइसोपोलिस में पार्टी के लिए एकत्र भीड़ का फायदा उठाते हुए भाग गए।

पुलिस के प्रवक्ता एमिलियानो दा सिल्वा नेटो ने ‘ग्लोबो’ समाचार को बताया कि अधिकारियों पर पथराव किया गया और बोतलें फेंकी गईं जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।

इसके बाद लोग एक संकरी गली से भागने की कोशिश करने लगे और भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में नौ लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कोई ज्यादती नहीं की। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल