लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने गुरू नानक जयंती पर सिख समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दीं

By भाषा | Updated: November 20, 2021 08:26 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 20 नवंबर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन ने सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक देव की 552वीं जयंती पर सिख समुदाय को शुभकामनाएं दीं और कहा कि समानता, शांति और सेवा के उनके दूरदर्शी संदेश आज उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने कि पांच सदी पहले थे।

दुनियाभर में सिखों ने शुक्रवार को गुरू नानक जयंती मनाई।

बाइडन ने शुक्रवार को एक वक्तव्य में कहा, ‘‘जिल और मैं सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक देव जी की 552वीं जयंती के अवसर पर सिख समुदाय को शुभकामनाएं देते हैं। गुरू नानक द्वारा समानता, शांति और सेवा के बारे में दिए गए दूरदर्शी संदेश आज भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने कि पांच सदी पहले थे।’’

बाइडन ने कहा, ‘‘उन्होंने जो सीखें दीं उनमें सभी लोगों के लिए समान अधिकार और सम्मान, महिलाओं तथा लड़कियों के सशक्तीकरण, अंतर धार्मिक सहयोग और जरूरतमंदों की सेवा पर जोर दिया गया।’’

राष्ट्रपति ने कहा कि अपने धर्म के इन बुनियादी मूल्यों को अपनाकर सिख अमेरिका और पूरी दुनिया में समुदायों को मजबूत कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला