लाइव न्यूज़ :

बेलारूसः राष्ट्रपति ने पत्रकार को गिरफ्तार करने के लिए करवाया विमान ‘हाइजैक‘, अब दुनिया में हो रही निंदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2021 19:57 IST

बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको के इशारे पर एक यात्री विमान को ‘हाइजैक‘ कर लिया गया। विमान में यात्रा कर रहे एक पत्रकार को लाने के लिए पूरा खेल रचा गया।

Open in App
ठळक मुद्देविमान को जमीन पर उतारने के लिए लड़ाकू विमान भेजाविमान को लैंड कराने के बाद पत्रकार को किया गिरफ्तारवैश्विक स्तर पर बेलारूस के राष्ट्रपति की निंदा

दुनिया में एक व्यक्ति को पकड़ने के लिए कई लोगां की जान संकट में डालने के उदाहरण कम ही मिलते हैं और किसी राष्ट्रपति से तो ऐसी उम्मीद की ही नहीं जा सकती है। हालांकि बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको के इशारे पर एक यात्री विमान को ‘हाइजैक‘ किया गया। विमान में यात्रा कर रहे पत्रकार को लाने के लिए पूरा खेल रचा गया। इसके लिए यात्री विमान को जमीन पर उतारने के लिए लड़ाकू विमान भेजा गया। गंतव्य से पूर्व ही विमान को लैंड कराया और पत्रकार को पकड़ लिया गया। 

रेयान एयर का यात्री विमान ग्रीस के एथेंस से लिथुआनिया के विलिनियस शहर जा रहा था। जिसे सुरक्षा खतरे का अलर्ट भेजा गया और बेलारूस की राजधानी मिंस्क के एयरपोर्ट पर उतारा गया। इस दौरान एक लड़ाकू विमान उसकी निगरानी के लिए साथ-साथ उड़ान भर रहा था। 

राष्ट्रपति के आलोचक रहे हैं रोमन

विमान में सवार 26 साल के पत्रकार और राजनीतिक कार्यकर्ता रोमन प्रोत्साविक को गिरफ्तार किया गया। रोमन बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको की आलोचना करते रहे हैं। गिरफ्तारी के वक्त रोमन बेहद डरे हुए थे। उन्होंने यात्रियों से कहा कि उसे मौत की सजा का सामना करना पड़ेगा।रेयान एयर ने एक बयान में बताया है कि बेलारूस के एयर ट्रैफिक कंट्रोल से उन्हें खतरे का अलर्ट देकर विमान को नजदीकी एयरपोर्ट मिंस्क में उतरने के लिए कहा गया। मिंस्क में करीब सात घंटे तक रहने के बाद विमान को गंतव्य पर जाने की इजाजत दी गई। 

वैश्विक स्तर पर राष्ट्रपति की निंदा

राष्ट्रपति का नाम सामने आने के बाद दुनिया में इस घटना की निंदा की जा रही है। वैश्विक स्तर पर कई नेताओं ने इसे चौंकाने वाली और हाइजैक की घटना बताया है। 

आतंकवाद और दंगा भड़काने का आरोप

पोलैंड स्थित न्यूज सर्विस नेक्सटा में काम कर चुके 26 वर्षीय पत्रकार रोमन ने बेलारूस के राष्ट्रपति के खिलाफ व्यापक विरोध की फुटेज को विदेशी मीडिया तक पहुंचाया था। बेलारूस में उन पर आतंकवाद और दंगों को भड़काने तक के आरोप लगाए गए। 

टॅग्स :पत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRam Rahim Acquitted: पत्रकार छत्रपति की हत्या के आरोप से बरी हुआ राम रहीम, 24 साल पुराने केस में हाईकोर्ट ने किया फैसला

भारतबिहार में पत्रकारों को पेंशन देने का मामला उठा विधानसभा में, सरकार ने कहा-पत्रकार पेंशन योजना का लाभ 20 वर्ष की सेवा अवधि वाले पत्रकारों को ही मिलेगा

विश्वईमानदार पत्रकारिता की मिसाल थे मार्क टली

भारतछात्रों के लिए शानदार मौका, शिक्षा मंत्रालय ने पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए शुरू किए 2 नए कोर्स; नि:शुक्ल ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पत्रकारों को मिलने वाली पेंशन राशि में किया इजाफा, अब हर महीने 6 हजार रुपये की जगह मिलेगी 15 हजार रुपये पेंशन की राशि

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल