रूस मोल्दोवा पर भी कर सकता है हमला, बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने गलती से किया खुलासा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: March 2, 2022 02:30 PM2022-03-02T14:30:31+5:302022-03-02T14:38:30+5:30

'डेली मेल' की रिपोर्ट में बताया गया है कि कि नक्शे में रूस के द्वारा यूक्रेन हमले को विस्तार से दिखाया गया है। जिनमें यूक्रेन पर शुरूआती दिनों के हमलों को भी दर्शाया गया है। उसके अलावा रूसी सेना के उत्तर दिशा से राजधानी कीव की ओर बढ़ते हुए और क्रीमिया की ओर से खार्किव की बढ़ने को भी अंकित किया गया है।

Belarus President Alexander Lukashenko mistakenly revealed that Russia would invade Moldova | रूस मोल्दोवा पर भी कर सकता है हमला, बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने गलती से किया खुलासा

बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको

Highlightsबेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने गलती से युद्ध नक्शे की बातों को उजागर कर दिया हैरूसी सुरक्षा अधिकारियों ने युद्ध नक्शे के साथ यूक्रेन हमले की सुनियोजित ऑपरेशन चर्चा कीरूसी सेना ओडेसा के बंदरगाह शहर से मोल्दोवा की ओर बढ़ सकती है

दिल्ली: बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने गलती से इस बात का संकेत दिया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सेना मोल्दोवा पर आक्रमण करने की योजना बना रही है।

लंदन स्थित अंग्रेजी अखबार 'डेली मेल' ने इस खबर को प्रकाशित करते हुए बताया है कि पुतिन के युद्ध सलाहकारों ने बुधवार को युद्ध नक्शे पर दक्षिणी यूक्रेन और उसके छोटे पड़ोसी को दर्शाते हुए सुरक्षा अधिकारियों के साथ एक सुनियोजित ऑपरेशन के विषय में चर्चा की। इसके अलावा मैप पर रूसी सेना द्वारा पूरे यूक्रेन में होने वाले हमलों को भी दिखाया गया है।

'डेली मेल' की रिपोर्ट में बताया गया है कि कि नक्शे में रूस के द्वारा यूक्रेन हमले को विस्तार से दिखाया गया है। जिनमें यूक्रेन पर शुरूआती दिनों के हमलों को भी दर्शाया गया है। उसके अलावा रूसी सेना के उत्तर दिशा से राजधानी कीव की ओर बढ़ते हुए और क्रीमिया की ओर से खार्किव की बढ़ने को भी अंकित किया गया है।

लेकिन इसके साथ ही नक्शे पर कई ऐसे संभावित हमलों को भी दिखाया गया है जो अभी तक रूस द्वारा नहीं किये गये हैं, लेकिन वो इन हमलों को अंजाम दे सकता है। उन्हीं संभावित हमलों में से एक हमला मोल्दोवा में भी होना दर्शाया गया है। रूसी सेना ओडेसा के बंदरगाह शहर से मोल्दोवा की ओर बढ़ सकती है।

इस बीच, पुतिन की सेना को युद्ध में की जाने वाली जल्दीबाजी और दृढ़ता से जीतने के प्रयास में प्रमुख लक्ष्यों पर सटीक हमले करने की कोशिश करते हुए शर्मनाक हार का सामना कर पड़ रहा है।

इस वजह से आशंका व्यक्त की जा रही है कि रूसी सेना अब जबरदस्ती जीत के लिए भारी तोपखाने की तैनाती करने वाला है। जिससे बड़ी संख्या में यूक्रेनी नागरिकों के हताहत होने की संभावना है।

मालूम हो कि रूस-यूक्रेन युद्ध का आज सातवां दिन है। खबरों के मुताबिक रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइलों से भारी बमबारी कर रही है। इसके अलावा खार्किव शहर पर रूसी सेना का कब्जा हो गया है औऱ वहां दोनों सेनाओं ने बीच भारी संघर्ष देखने को मिल रहा है।

वहीं युद्ध बीच यूक्रेन-रूस के बीच बेलारूस में दूसरे दौर की मीटिंग होनी है। पहले दौर की 5 घंटे चली वार्ता के असफल होने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरे दौर के बातचीत में इस समस्या का कोई समाधान निकल सके। यूक्रेन-रूस यूद्ध पर आज सुबह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि पुतिन ने यूक्रेन पर हमला करके बहुत बड़ी गलती की है। 

Web Title: Belarus President Alexander Lukashenko mistakenly revealed that Russia would invade Moldova

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे