लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश: अदालत ने हत्या के दोषी 20 छात्रों को मृत्युदंड की सजा सुनायी

By भाषा | Updated: December 8, 2021 23:12 IST

Open in App

(अनिसुर रहमान)

ढाका, आठ दिसंबर बांग्लादेश की एक अदालत ने करीब दो साल पहले सरकार की आलोचना करने वाली फेसबुक पोस्ट को लेकर छात्रावास में एक छात्र को पीट-पीटकर मार डालने का दोषी ठहराते हुए बुधवार को 20 छात्रों को मौत की सजा सुनाई।

छात्र बांग्लादेश अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (बीयूईटी) में पढ़ाई कर रहे थे।

ढाका के त्वरित सुनवायी अधिकरण-1 के न्यायाधीश अबू जफर मोहम्मद कमरुज्जमां ने छात्र की हत्या के 20 दोषियों को फांसी की सजा सुनायी जबकि पांच अन्य छात्रों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

फैसले में कहा गया है कि मामले की क्रूरता ने अदालत को भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए दोषियों को मृत्युदंड देने के लिए मजबूर किया। अदालत ने कुल 25 आरोपियों में से किसी को भी निर्दोष नहीं पाया। हालांकि, इनमें से तीन पर उनकी अनुपस्थिति में मुकदमा चलाया गया क्योंकि वे 21 वर्षीय अबरार फहाद की हत्या के बाद छह अक्टूबर, 2019 से फरार थे।

सभी दोषी छात्र सत्तारूढ़ अवामी लीग के छात्र मोर्चा बांग्लादेश छात्र लीग (बीसीएल) से जुड़े थे। हालांकि, बीसीएल ने इन छात्रों को संगठन से निष्कासित कर दिया था जबकि बीयूईटी अधिकारियों ने घटना के तुरंत बाद इन्हें बर्खास्त कर दिया था।

भारत के साथ साझा नदियों के जल बंटवारे के मुद्दे पर सत्तारूढ़ अवामी लीग की आलोचना करने के बाद फहाद की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक