लाइव न्यूज़ :

वाशिंगटन में पाकिस्तान के खिलाफ बलोच, सिंधियों और अफगानों ने किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: August 15, 2021 09:59 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 15 अगस्त अमेरिका में रह रहे बलोच, सिंधी और अफगान समुदाय के सदस्यों ने कई बांग्लादेशी और गिलगिट बाल्टिस्तान के शरणार्थियों के साथ मिलकर पाकिस्तान द्वारा उनके मानवाधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और एक कार रैली निकाली।

बलोच राष्ट्रीय आंदोलन के नबी बख्श बलोच ने शनिवार को हुए प्रदर्शन के दौरान ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “पाकिस्तान से सभी उत्पीड़ित समुदाय पाकिस्तान द्वारा मानवाधिकार उल्लंघनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय और अमेरिका से पाकिस्तान के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की मांग करते हैं।”

पाकिस्तानी दूतावास के सामने हो रहे प्रदर्शन का आयोजन “बेनकाब पाकिस्तान अभियान समिति” ने किया था जिसमें बलोच राष्ट्रीय आंदोलन, पश्तून तहाफुज आंदोलन- यूएसए, जिय सिंध आजादी आंदोलन, बांग्लादेशी अल्पसंख्यक और कश्मीर/ गिलगिट बाल्टिस्तान के लिए मानवाधिकार कांग्रेस भी हिस्सा हैं।

आयोजकों ने एक बयान में कहा, “14 अगस्त आजादी का दिन नहीं है बल्कि वह दिन है जब पाकिस्तान ने बलोचिस्तान और गिलगिट बाल्टिस्तान पर कब्जा कर लिया था। यह वह दिन है जब सिंध में सांस्कृतिक नरसंहार और नस्ली इंजीनियरिंग की शुरुआत हुई थी। यह वह दिन है जब पश्तूनों और अफगानों की सांस्कृतिक पहचान को नष्ट करने के लिए उनपर इस्लामी आतंकवाद थोपा गया था।”

उन्होंने कहा, “यह वह दिन है जब हिंदू नागरिकों ने अपनी धार्मिक स्वतंत्रता एवं जिंदगी का अधिकार खो दिया।” साथ ही कहा कि प्रदर्शन का आयोजन पाकिस्तान की क्रूर घरेलू एवं विदेश नीते से सीधे तौर पर प्रभावित लोगों ने किया है।

प्रतिभागियों ने कहा कि पाकिस्तान खुले तौर पर तालिबान को आर्थिक मदद दे रहा है जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों की सूची में शामिल है।

उन्होंने मांग की, “यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर का स्पष्ट उल्लंघन है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस्लामाबाद को हथियारों एवं सैन्य साजोसामान की बिक्री पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। इसके अलावा, हमारी मांग है कि एफएटीएफ पाकिस्तान को काली सूची में डाले।”

वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) पेरिस स्थित निकाय है जो आतंकवाद को वित्तीय मदद पहुंचाने के लिए धनशोधन को रोकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'