लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रिया स्कूल गोलीबारी: 8 लोगों की मौत, कई घायल, बाथरूम में मृत पाया गया संदिग्ध

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 10, 2025 16:00 IST

Austria school shooting: ऑस्ट्रिया के ग्राज शहर के एक स्कूल में मंगलवार को हुई गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देलियों की आवाज सुनाई देने के बाद वहां पुलिस बल तैनात किया गया है। गोलियों की आवाज़ आने की सूचना मिलने के बाद पुलिस स्कूल पहुँची।सामूहिक गोलीबारी की घटना बोर्ग ड्रेयर्सचुटजेनगैस हाई स्कूल में हुई।

वियनाः ऑस्ट्रिया के ग्राज शहर के एक स्कूल में मंगलवार को हुई गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने कहा कि राष्ट्रीय प्रसारक ORF सहित ऑस्ट्रियाई राज्य मीडिया ने कहा कि छात्रों और शिक्षकों सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ओआरएफ ने कहा कि पुलिस इमारत को खाली करा रही थी। शहर के महापौर ने यह जानकारी दी। ऑस्ट्रिया प्रेस एजेंसी की खबर के मुताबिक, महापौर एल्के काहर ने घटना को ‘‘भयानक त्रासदी’’ करार दिया है। अधिकारियों ने बताया कि सुबह 10 बजे एक कॉल के बाद पुलिस को बोर्ग ड्रेयर्सचुटजेन्गेस्से हाई स्कूल में भेजा गया। बाद में, पुलिस ने ‘एक्स’ पर लिखा कि स्कूल को खाली करा लिया गया है और सभी को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है।

 

पुलिस ने बताया कि स्कूल में गोलियों की आवाज सुनाई देने के बाद वहां पुलिस बल तैनात किया गया है। गृह मंत्रालय ने कहा कि कई लोगों की मौत हुई है। वारदात को किसने अंजाम दिया, इस बारे में भी तत्काल कोई जानकारी नहीं है। कई गोलियों की आवाज़ आने की सूचना मिलने के बाद पुलिस स्कूल पहुँची।

सामूहिक गोलीबारी की घटना ड्रेयर्सचुटजेन्गेस्से हाई स्कूल में हुई। स्थानीय समाचार चैनल अनाम अधिकारियों का हवाला देते हुए दावा कर रहे हैं कि इस घटना में कम से कम आठ लोग मारे गए हैं। हमलावर ने आत्महत्या कर ली। पुलिस प्रवक्ता सबरी योर्गुन ने कहा, "सुबह 10 बजे (स्थानीय समयानुसार) कॉल आने के बाद हाई स्कूल में विशेष बल भेजे गए थे।

अधिकारी घटना का अवलोकन करने के लिए काम कर रहे हैं।" सुबह 11:30 बजे (स्थानीय समयानुसार), ग्राज़ पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा कि स्कूल को खाली करा लिया गया है और छात्रों और कर्मचारियों दोनों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि साइट पर कोई और ख़तरा नहीं है, और क्षेत्र को "सुरक्षित" घोषित किया।

टॅग्स :ऑस्ट्रियाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा