सऊदी में महिलाओं को मिली एक नई आजादी, अब सड़कों पर फर्राटे से दौड़ा सकेंगी गाड़ियां

By रामदीप मिश्रा | Published: June 24, 2018 09:42 AM2018-06-24T09:42:18+5:302018-06-24T09:42:18+5:30

महिलाओं को मिली इस आजादी की खुशी उनके चेहरे पर आई मुस्कराहट से देखी जा सकती है। दरअसल,  रूढ़िवादी देश में उदारता और आधुनिकता लाने की शाहजादा मोहम्मद बिन सलमान की कोशिशों के तहत यह प्रतिबंध समाप्त किया गया है।

As Saudi Arabia lifts its longstanding ban on women drivers women seen driving for the first time | सऊदी में महिलाओं को मिली एक नई आजादी, अब सड़कों पर फर्राटे से दौड़ा सकेंगी गाड़ियां

सऊदी में महिलाओं को मिली एक नई आजादी, अब सड़कों पर फर्राटे से दौड़ा सकेंगी गाड़ियां

रियाद, 24 जून: सऊदी अरब में आज महिलाओं को एक और आजादी मिल गई है। अब वे सड़कों पर गाड़ियां दौड़ा सकेंगी। इस देश ने अपने कानून में ऐतिहासिक सुधार किया है और महिलाओं के वाहन चलाने पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है, जिसके बाद सड़कों पर महिलाएं सुबह-सुबह गाड़ियां चलाते नजर आईं। 

महिलाओं को मिली इस आजादी की खुशी उनके चेहरे पर आई मुस्कराहट से देखी जा सकती है। दरअसल,  रूढ़िवादी देश में उदारता और आधुनिकता लाने की शाहजादा मोहम्मद बिन सलमान की कोशिशों के तहत यह प्रतिबंध समाप्त किया गया है। प्रतिबंध हटने के साथ ही सऊदी में हजारों की संख्या में महिलाओं के वाहन चलाने की संभावना है। 



गौरतलब है कि सऊदी में दशकों से महिलाओं के वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगा हुआ था। सऊदी ने इस महीने की शुरुआत से ही महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस जारी करना शुरू कर दिया था। 

खबरों के अनुसार, प्रतिबंध हटने के कुछ ही मिनट बाद खुद कार चला कर दफ्तर पहुंची सऊदी की टीवी प्रेजेंटर सबिका अल-दोसारी का कहना है कि यह सऊदी की सभी महिलाओं के लिए ऐतिहासिक पल है। इस कदम से कहीं आने-जाने के मामले में पुरुष वाहन चालकों या परिवार के पुरूष सदस्यों पर महिलाओं की निर्भरता कम होगी। साथ ही ड्राइवर पर खर्च होने वाले धन की भी बचत होगी। 

आपको बता दें, सऊदी अरब में महिलाओं पर कई तरह की पाबंदियां लगी हुईं हैं, जोकि धीरे-धीरे खत्म हो रही हैं। इस देश में महिलाओं के प्रति होने वाली घरेलू हिंसा और यौन शोषण को रोकने के लिए कोई कानून नहीं है। महिलाएं अकेले प्रॉपर्टी भी नहीं खरीद सकतीं, यहां महिलाएं विदेश यात्रा नहीं कर सकतीं, पसंदीदा रहने की जगह नहीं चुन सकतीं और पासपोर्ट या फिर नेशनल आईडी कार्ड के लिए अप्लाई नहीं कर सकतीं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Web Title: As Saudi Arabia lifts its longstanding ban on women drivers women seen driving for the first time

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे