लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः पाक ने कहा-कश्मीर मुद्दे का हल उसकी विदेश नीति के एजेंडा में शीर्ष पर

By भाषा | Updated: August 29, 2019 16:03 IST

भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से स्पष्ट रूप से कहा है कि अनुच्छेद 370 हटाना आंतरिक विषय है। साथ ही, पाकिस्तान को सच्चाई को स्वीकार करने की सलाह दी है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के मित्र देश चीन की मांग पर इस महीने की शुरुआत में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में कश्मीर मुद्दे पर बंद कमरे में एक बैठक की थी।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान ने भारत के साथ हमेशा ही द्विपक्षीय वार्ता का समर्थन किया है लेकिन भारतीय नेतृत्व इसके लिए तैयार नहीं है।भारत जनवरी 2016 में पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा पठानकोट एयरबेस पर हमला किये जाने के बाद से पाकिस्तान के साथ बातचीत नहीं कर रहा है।

पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के मुताबिक कश्मीर मुद्दे का हल उसकी विदेश नीति के एजेंडा में शीर्ष पर है।

पाक विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने भारत के साथ हमेशा ही द्विपक्षीय वार्ता का समर्थन किया है लेकिन भारतीय नेतृत्व इसके लिए तैयार नहीं है। गौरतलब है कि भारत जनवरी 2016 में पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा पठानकोट एयरबेस पर हमला किये जाने के बाद से पाकिस्तान के साथ बातचीत नहीं कर रहा है।

नयी दिल्ली का कहना है कि वार्ता और आतंकवाद साथ-साथ नहीं चल सकते। फैसल ने कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के मुताबिक कश्मीर का हल हमारी विदेश नीति की बुनियाद है।’’ जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को भारत सरकार द्वारा रद्द किये जाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के बाद पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने की कोशिश कर रहा है।

हालांकि, भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से स्पष्ट रूप से कहा है कि अनुच्छेद 370 हटाना आंतरिक विषय है। साथ ही, पाकिस्तान को सच्चाई को स्वीकार करने की सलाह दी है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के मित्र देश चीन की मांग पर इस महीने की शुरुआत में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में कश्मीर मुद्दे पर बंद कमरे में एक बैठक की थी।

हालांकि, 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद के ज्यादातर सदस्य देशों ने यह विचार प्रकट किया कि भारत और पाक को कश्मीर मुद्दे का हल द्विपक्षीय तरीके से करना चाहिए। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हाल ही में कहा था कि वह अगले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर मुद्दे को उठाएंगे। 

टॅग्स :पाकिस्तानधारा ३७०जम्मू कश्मीरमोदी सरकारइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?