लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः पाक विदेश मंत्री ने कहा- भारत के लिए हवाईक्षेत्र बंद करने पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है

By भाषा | Updated: August 29, 2019 13:41 IST

नेशनल डेटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी (नाद्रा) के दौरे पर आए कुरैशी ने कहा कि हाल में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई लेकिन प्रधानमंत्री इमरान खान ही इस पर कोई अंतिम निर्णय लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकुरैशी ने अंग्रेजी अखबार डॉन की रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें भारत के लिए हवाईक्षेत्र बंद करने के कयास लगाए गए थे।भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने फरवरी में अपना हवाईक्षेत्र पूरी तरह से बंद कर दिया था।

पाकिस्तान के विदेशमंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि भारत के लिए हवाईक्षेत्र बंद करने पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि कोई भी फैसला सभी पहलुओं पर विचारविमर्श के बाद लिया जाएगा।

कुरैशी ने अंग्रेजी अखबार डॉन की रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें भारत के लिए हवाईक्षेत्र बंद करने के कयास लगाए गए थे। नेशनल डेटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी (नाद्रा) के दौरे पर आए कुरैशी ने कहा कि हाल में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई लेकिन प्रधानमंत्री इमरान खान ही इस पर कोई अंतिम निर्णय लेंगे।

कुरैशी का यह बयान विज्ञान एंव तकनीक मंत्री फवाद चौधरी की मंगलवार को ट्विटर पर की गई घोषणा के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान भारत के लिए अपना हवाईक्षेत्र और अफगानिस्तात के लिए पाकिस्तान के रास्ते भारतीय कारोबार मार्ग पूरी तरह से बंद करने पर विचार कर रहा है।

बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने पर भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने फरवरी में अपना हवाईक्षेत्र पूरी तरह से बंद कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान ने 27 मार्च को नई दिल्ली, बैंकाक और कुआलालांपुर की उड़ानों को छोड़ कर बाकी के लिए अपना हवाईक्षेत्र खोल दिया था।

पाकिस्तान ने 15 मई को भारत जाने वाले विमानों के अपने हवाईक्षेत्र से गुजरने पर लगी रोक 30 मई तक बढ़ा दी थी। पाकिस्तान ने सभी असैन्य विमानों के लिए 16 जुलाई को हवाईक्षेत्र खोला था। जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के फैसले के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है।

पाकिस्तान ने इस फैसले के विरोध में भारत के साथ राजनयिक संबंध सीमित कर भारतीय उच्चायुक्त को वापस भेज दिया था। पाकिस्तान ने भारत के साथ कारोबार, रेल एवं बस सेवा भी स्थगित कर दी थी।

टॅग्स :पाकिस्तानजम्मू कश्मीरधारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)इमरान खानमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला