लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः इमरान का ट्वीट-POK के बाशिंदे आप LOC पार न जाएं, भारत को फायदा होगा, मैं कश्मीरियों का गुस्सा समझ सकता हूं

By भाषा | Updated: October 5, 2019 17:41 IST

‘द डॉन’ की खबर के अनुसार जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के आह्वान पर शुक्रवार को पीओके के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में लोगों ने मुजफ्फराबाद तक मोटरसाइकिल एवं अन्य गाड़ियों की रैलियां निकाली।

Open in App
ठळक मुद्देइस घटनाक्रम के एक दिन बाद खान ने पीओके के बाशिंदों को यह चेतावनी दी है।पाकिस्तान ने भारत के साथ राजनयिक संबंध कमतर कर दिये और भारतीय उच्चायुक्त को निष्कासित कर दिया।

प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के बाशिंदों से कहा है कि वे कश्मीर के लोगों को मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार नहीं जाएं।

‘द डॉन’ की खबर के अनुसार जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के आह्वान पर शुक्रवार को पीओके के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में लोगों ने मुजफ्फराबाद तक मोटरसाइकिल एवं अन्य गाड़ियों की रैलियां निकाली।

इस घटनाक्रम के एक दिन बाद खान ने पीओके के बाशिंदों को यह चेतावनी दी है। खान ने ट्वीट कर कहा, “मैं कश्मीरियों का गुस्सा समझ सकता हूं, जो जम्मू कश्मीर में कश्मीरियों को देख कर व्यथित हैं...जो कोई भी कश्मीरी संघर्ष के लिए मानवीय सहायता या समर्थन मुहैया करने के वास्ते एलओसी पार करेगा, वह भारतीय विमर्श को फायदा पहुंचाएगा।’’

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को खत्म करने के भारत सरकार के पांच अगस्त के फैसले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया। पाकिस्तान ने भारत के साथ राजनयिक संबंध कमतर कर दिये और भारतीय उच्चायुक्त को निष्कासित कर दिया।

पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने का भी प्रयास कर रहा है। हालांकि, भारत ने बार-बार कहा है कि यह (अनुच्छेद 370) उसका आंतरिक विषय है। पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने पहले संबोधन में खान ने कश्मीर मुद्दा उठाया था और कश्मीर से पाबंदियां हटाने तथा राजनीतिक कैदियों को रिहा करने की मांग की थी। 

टॅग्स :पाकिस्तानइंडियाजम्मू कश्मीरइमरान खानमोदी सरकारधारा ३७०संयुक्त राष्ट्रअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?