थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे महत्वपूर्ण यात्रा पर नेपाल पहुंचे

By भाषा | Published: November 4, 2020 08:48 PM2020-11-04T20:48:00+5:302020-11-04T20:48:00+5:30

Army Chief General MM Narwane arrives in Nepal on important visit | थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे महत्वपूर्ण यात्रा पर नेपाल पहुंचे

थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे महत्वपूर्ण यात्रा पर नेपाल पहुंचे

काठमांडू, चार नवंबर थलसेना अध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे तीन दिवसीय महत्वपूर्ण यात्रा पर बुधवार को नेपाल पहुंचे। उनकी यह यात्रा मुख्यत: सीमा विवाद के उपरांत संबंधों में पैदा हुए तनाव के बाद उसे फिर से पटरी पर लाने पर केंद्रित है।

जनरल नरवणे नेपाली सेना के प्रमुख जनरल पूर्ण चंद्र थापा के आमंत्रण पर नेपाल की यात्रा पर हैं।

उनके साथ उनकी पत्नी वीणा नरवणे भी हैं जो भारतीय सेना की ‘आर्मी वाइव्ज वेल्फेयर एसोसिएशन’ की अध्यक्ष हैं।

नरवणे के नेपाल पहुंचने पर त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर चीफ ऑफ जनरल स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल प्रभु राम ने उनकी अगवानी की।

नेपाली सेना के एक बयान में कहा गया, ‘‘नेपाल की सेना का मानना है कि इस तरह के उच्चस्तरीय दौरों तथा परंपरा के जारी रहने से दोनों सेनाओं के बीच संबंधों को मजबूत करने में मदद मिलती है।

Web Title: Army Chief General MM Narwane arrives in Nepal on important visit

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे