लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के अधिकतर रोगियों में खुद विकसित हो सकते हैं वायरस से लड़ने वाले एंटीबॉडी

By भाषा | Updated: February 12, 2021 17:53 IST

Open in App

यरूशलम, 12 फरवरी कोविड-19 से गंभीर रूप से ग्रस्त अधिकतर लोगों में खुद ही नोवेल कोरोना वायरस से लड़ने के लिये एंटीबॉडी विकसित हो सकते हैं। एक अध्ययन में इस रोग से बचने और इलाज के लिए एंटीबॉडी थेरेपी के उपयोग का समर्थन करते हुए यह बात कही गई है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि विशेष रूप से सार्स-कोव-2 स्पाइक प्रोटीन के रिसेप्टर-बाइंडिंग डोमेन (आरबीडी) पर हमला करने वाले एंटीबॉडी कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिये आवश्यक माने जाते हैं। वायरस मानव कोशिकाओं में प्रवेश के लिये आरडीबी का इस्तेमाल करता है।

इजराइल के तेल अवीव विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं समेत एक टीम द्वारा किये गए इस अध्ययन में कहा गया है कि कोविड-19 से उबर चुके लोगों में आरडीबी केन्द्रित एंटीबॉडी मिले।

उन्होंने कहा कि संक्रमण से उबर चुके कुछ लोगों में जबरदस्त और लंबे समय तक जारी रहने वाली प्रतिरोधक क्षमता देखने को मिली है जबकि अन्य लोगों में तुलनात्मक रूप से कमजोर एंटीबॉडी मिले।

'पीएलओएस पैथोजेंस' पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में गंभीर रूप से कोविड-19 की चपेट में आए आठ और हल्के लक्षणों वाले 10 व्यक्तियों के वायरस से संक्रमित होने के डेढ़ महीने बाद बी-सेल प्रतिक्रियाओं की तुलना की गई। इसके लिये आणविक और जैव सूचना विज्ञान तकनीकों का इस्तेमाल किया गया।

बी-सेल प्रतिरक्षा प्रणाली आक्रामक रोगजनकों के खिलाफ एंटीजन-केन्द्रित इम्युनोग्लोबुलिन (आईजी) के विकसित होने के लिए जिम्मेदार होती है।

शोध में पाया गया कि बहुत बीमार रोगियों में आरबीडी-विशिष्ट एंटीबॉडी की उच्च सांद्रता मिली है और बी-सेल में वृद्धि हुई है। इनमें से दो रोगियों में बने 22 एंटीबॉडी में से छह में सार्स-कोव-2 से लड़ने की क्षमता थी।

शोधकर्ताओं ने कहा, ''बायोफॉर्मेटिक्स विश्लेषण से पता चला है कि कोविड-19 के अधिकतर गंभीर रोगियों में सार्स-कोव-2 के खिलाफ अपने आप एंटीबॉडी विकसित हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना