लाइव न्यूज़ :

भारतीय शहरों में बढ़ रहा है वायु प्रदूषकों का स्तर : अध्ययन

By भाषा | Updated: April 29, 2021 10:37 IST

Open in App

(एच एस राव)

लंदन, 29 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली समेत भारतीय शहरों में वायु प्रदूषकों का स्तर अधिक है।

उपग्रहों पर लगे उपकरणों से मिले आंकड़ों के अध्ययन में वायु गुणवत्ता पर नजर रखने की जरूरत और स्वच्छ पर्यावरण के लिए उठाए जा रहे कदमों पर जोर दिया गया है।

बर्मिंघम विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शोधकर्ताओं ने 2005 से 2018 तक वायु प्रदूषकों की प्रवृत्ति का अध्ययन करने के लिए अंतरिक्ष आधारित उपकरणों से लिए आंकड़ों का इस्तेमाल किया।

इस अध्ययन में बेल्जियम, भारत, जमैका और ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय दल भी शामिल रहे।

पत्रिका ‘एटमॉस्फेरिक केमिस्ट्री एंड फिजिक्स’ में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सूक्ष्म कण (पीएम 2.5) और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड दोनों ही कानपुर और दिल्ली में बढ़ रहे हैं।

दिल्ली तेजी से उभरता महानगर है जबकि कानपुर को डब्ल्यूएचओ ने 2018 में दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बताया था। शोधकर्ताओं ने बताया कि भारत में पीएम2.5 और नाइट्रोजन ऑक्साइड का बढ़ना वाहनों की तादाद, औद्योगिकीकरण बढ़ने तथा वायु प्रदूषण नीतियों के सीमित प्रभाव को दिखाता है।

अध्ययन में दिल्ली, कानपुर और लंदन में वायु प्रदूषण फॉर्मल्डीहाइड में वृद्धि भी देखी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना