परमाणु हथियारों के प्रसार को सीमित करने पर वार्ता के लिये समझौता हुआ: पुतिन

By भाषा | Published: June 16, 2021 11:58 PM2021-06-16T23:58:52+5:302021-06-16T23:58:52+5:30

Agreement reached for talks on limiting proliferation of nuclear weapons: Putin | परमाणु हथियारों के प्रसार को सीमित करने पर वार्ता के लिये समझौता हुआ: पुतिन

परमाणु हथियारों के प्रसार को सीमित करने पर वार्ता के लिये समझौता हुआ: पुतिन

जिनेवा, 16 जून (एपी) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि परमाणु हथियारों के प्रसार को सीमित करने के लिए अमेरिका और रूस के बीच वार्ता को लेकर एक समझौता हुआ है।

जिनेवा में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ शिखर वार्ता के बाद पुतिन ने कहा कि वे इस बात को लेकर सहमत हुए हैं कि अमेरिकी विदेश विभाग और रूसी विदेश मंत्रालय वार्ता के लिए विवरण तैयार करेंगे।

रूस परमाणु हथियारों को सीमित करने वाली नयी 'स्टार्ट' संधि के 2026 में समाप्त होने के बाद इसे संभावित रूप से बदलने को लेकर लंबे समय से सामरिक स्थिरता वार्ता शुरू करने का आह्वान करता रहा है।

रूस द्वारा यूक्रेन के क्रीमिया पर कब्जा करने और पूर्वी यूक्रेन में अलगाववादियों के समर्थन के जवाब में वाशिंगटन ने 2014 में मॉस्को के साथ वार्ता रोक दी थी। 2017 में वार्ता फिर शुरू हुई, लेकिन ट्रम्प प्रशासन के दौरान नयी 'स्टार्ट' संधि को विस्तार देने में सफलता नहीं मिली।

जनवरी में बाइडन के राष्ट्रपति पद संभालने के बाद दोनों पक्ष इस संधि को खत्म होने के पश्चात पांच साल के लिये बढ़ाने पर सहमत हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Agreement reached for talks on limiting proliferation of nuclear weapons: Putin

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे