लाइव न्यूज़ :

बेटी के बाद अब देश छोड़कर भागी यूएई के पीएम की पत्नी, जर्मन सरकार ने वापस करने की अपील ठुकराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2019 09:37 IST

बताया जा रहा है कि जर्मन के राजनयिक ने दुबई से उन्हें बाहर निकालने में मदद की है. जिसके चलते दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संकट पैदा होने की संभावना है.

Open in App

संयुक्त अरब अमिरात (यूएई) के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मखतूम की छठी पत्नी हया बिंत अल हुसैन शादी टूट जाने के बाद 3.1 करोड़ पाउंड के साथ देश छोड़कर चली गईं हैं. वह अपने साथ दोनों बच्चों को भी लेकर गई हैं.बताया जा रहा है कि जर्मन के राजनयिक ने दुबई से उन्हें बाहर निकालने में मदद की है. जिसके चलते दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संकट पैदा होने की संभावना है.खबरों के अनुसार यूएई के मखतूम की पत्नी हया संभवत: लंदन में हैं. वह जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला की सौतेली बहन हैं.बताया जा रहा है कि वह पहले जर्मनी भाग गई थीं जहां उन्होंने राजनीतिक शरण की मांग की थी. वह अपने पति से तलाक मांग रही हैं. प्रिंसेज हया ऑक्सफर्ड की पूर्व छात्रा हैं और 20 मई के बाद से वह न तो सार्वजनिक तौर पर और न ही सोशल मीडिया पर दिखी हैं.अरब मीडिया में दावा किया है कि जर्मन सरकार ने यूएई के पीएम की पत्नी को वापस करने की अपील को ठुकरा दिया है. उत्पीड़न के कारण पीएम की बेटी ने भी की थी भागने की कोशिश। यह घटना तब हुई है जब पीएम की बेटी प्रिंसेज लतीफा ने दुबई से भागने की कोशिश की थी.हालांकि, उसे भारतीय तट से दूर समुद्र में एक नाव से पकड़ लिया गया था और उसके बाद से वह नजर नहीं आई हैं. लतीफा ने आरोप लगाया था कि उत्पीड़न के कारण वह यूएई से भाग गई थीं. वहीं मानवाधिकार संगठनों का दावा है कि दुबई में उसे बंधक बनाकर रखा गया है.

टॅग्स :संयुक्त अरब अमीरात
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारक्या है गोल्डन वीजा योजना, 4.67 करोड़ रुपये का निवेश करना अनिवार्य, जानें कैसे फायदा उठाएं भारतीय

कारोबारसंयुक्त अरब अमीरातः भारतीयों को तोहफा, गोल्डन वीजा शुरू, जानें कैसे मिलेगा

विश्वAFC Champions League Elite Tournament: रोनाल्डो के बिना अल नासर का बुरा हाल?, इराक के अल शॉर्टा के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला

भारतभारत में हर साल डेढ़ लाख से ज्यादा छोड़ रहे हैं नागरिकता, आखिर क्यों पलायन कर रहे लोग?

भारतप्रमोद भार्गव का ब्लॉग: सस्ती दवाओं से दुनिया को निरोगी बनाएगा भारत

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा