एकता की भावना के प्रदर्शन के लिए ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रगान में एक शब्द बदला गया

By भाषा | Updated: January 1, 2021 15:53 IST2021-01-01T15:53:21+5:302021-01-01T15:53:21+5:30

A word was changed in Australia's national anthem to demonstrate a sense of unity | एकता की भावना के प्रदर्शन के लिए ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रगान में एक शब्द बदला गया

एकता की भावना के प्रदर्शन के लिए ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रगान में एक शब्द बदला गया

मेलबर्न, एक जनवरी ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रगान में 1984 के बाद से पहली बार एक शब्द बदला गया है और प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के अनुसार ‘एकता की भावना’ दर्शाने के लिए ऐसा किया गया है।

प्रधानमंत्री ने नववर्ष की पूर्वसंध्या पर घोषणा की कि राष्ट्रगान की दूसरी पंक्ति को ‘फॉर वी आर यंग एंड फ्री’ (हम युवा और स्वतंत्र हैं) से बदलकर ‘फॉर वी आर वन एंड फ्री’ (हम एक हैं और स्वतंत्र हैं) कर दिया गया है।

गवर्नर-जनरल डेविड हर्ले ने राष्ट्रगान में संशोधन की राष्ट्रमंडल की सिफारिश को स्वीकार कर लिया है।

प्रधानमंत्री मॉरिसन ने एक बयान में कहा कि सभी ऑस्ट्रेलियाई लोगों के लिए बदलाव किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल हमने एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई लोगों की ऐसी भावना और सामूहिक प्रयासों को देखा जिन्होंने हमेशा हमें एक राष्ट्र के रूप में सक्षम बनाया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब यह सुनिश्चित करने का समय है कि यह महान एकता हमारे राष्ट्रगान में भी पूरी तरह झलके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: A word was changed in Australia's national anthem to demonstrate a sense of unity

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे