लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 33,470 नए मामले

By भाषा | Updated: November 13, 2020 10:31 IST

Open in App

लंदन, 13 नवंबर (एपी) ब्रिटेन में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के एक दिन के भीतर रिकॉर्ड 33,470 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की कुल संख्या करीब 13 लाख तक पहुंच गई है। देश में इस संक्रमण से अब तक 50,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

संक्रमण के नए मामले बुधवार को सामने आए कुल मामलों से 10,520 ज्यादा है। इंग्लैंड में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के मेडिकल निदेशक प्रोफेसर स्टीफन पोविस ने बताया कि सात दिन का संक्रमित मामलों का औसत 23,668 है और राष्ट्रीय स्तर पर महामारी के प्रकोप का पता लगाने के लिए यह एक सटीक तरीका है।

लोक स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि मौजूदा आंकड़ों की तुलना महामारी की पहली लहर से नहीं की जा सकती है क्योंकि बसंत के मौसम में जांच क्षमता इसकी अपेक्षा कम थी।

सरकार के अनुसार बुधवार को कोविड-19 से 595 लोगों की मौत हुई थी, जबकि इससे एक दिन पहले 532 लोगों की मौत हुई थी। बृहस्पतिवार के आंकड़े अब तक जारी नहीं किए गए हैं। इंग्लैंड में एक महीने का राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू है और यह दो दिसंबर को खत्म होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला