लाइव न्यूज़ :

न्यूयॉर्क के 9/11 स्मारक, अन्य स्थानों पर विस्फोट की साजिश रचने वाला अमेरिकी सैनिक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 20, 2021 12:35 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 20 जनवरी (एपी) अमेरिका के जॉर्जिया में एक सैनिक को आतंकवादी साजिश रचने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। उसने न्यूयॉर्क सिटी के 9/11 स्मारक और अन्य ऐतिहासिक स्थानों पर विस्फोट करने तथा पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों पर हमला करने की बात कही थी।

मैनहट्टन संघीय अभियोजकों के प्रवक्ता निकोलस बायस ने कहा कि ओहायो में स्टोव के ‘कोल जेम्स ब्रिज्स’ को आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट को मदद पहुंचाने के प्रयास और सेना के एक सदस्य की हत्या की कोशिश के आरोपों में हिरासत में लिया गया है।

कोल जेम्स ब्रिज्स उर्फ कोल गोंजेल्स (20) जॉर्जिया के फोर्ट स्टीवर्ट में तीसरी इनफैन्ट्री डिविजन के साथ जुड़ा है। ब्रिज्स को लग रहा था कि वह आतंकवाद की साजिशों को लेकर इस्लामिक स्टेट के समर्थकों के साथ ऑनलाइन बात कर रहा है। ब्रिज्स को पता नहीं चल पाया कि एफबीआई (संघीय जांच ब्यूरो) के अधिकारी उसपर नजर रख रहे हैं।

बायस ने कहा कि ब्रिज्स ने बातचीत के दौरान स्मारक और न्यूयॉर्क में अन्य स्थानों को निशाना बनाने की अपनी साजिशों का खुलासा किया।

न्यूयॉर्क शहर में एफबीआई कार्यालय के प्रमुख विलियम एफ स्वीनी जूनियर ने कहा, ‘‘ब्रिज्स ने अमेरिकी सेना में रहकर अपने देश और सेना के साथ छल किया। उसे लग रहा था कि वह आईएसआईएस के हमले और पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की हत्या के लिए आईएसआईएस की मदद कर रहा है।’’

स्वीनी जूनियर ने कहा, ‘‘लेकिन ब्रिज्स, आईएसआईएस के समर्थक से नहीं बल्कि एफबीआई के कर्मचारी के साथ बात कर रहा था और हम उसके नापाक मंसूबे का पता लगाने में कामयाब रहे।’’

ब्रिज्स को बृहस्पतिवार को जॉर्जिया के अगस्ता में संघीय अदालत में पेश किया जाएगा। अभियोजन के मुताबिक वह सितंबर 2019 में अमेरिकी सेना में शामिल हुआ था और फोर्ट स्टीवर्ट में तैनात था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर